90+ Plastic Pollution Slogans in Hindi | प्लास्टिक प्रदूषण पर नारे

आज के इस लेख में हम आपके साथ प्लास्टिक प्रदूषण पर स्लोगन शेयर करने वाले है जिसको पढ़कर आपको इस विषय के बारे में जागरूकता पैदा होगी क्यूंकि पिछले कुछ सालों से प्लास्टिक का प्रदूषण बहुत ही तेजी से फैलता जा रहा है.

हलाकि हमारे सरकार ने कुछ कदम उठाये है लेकिन इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है जैसे की सरकार ने प्लास्टिक की पन्नियों पर बैन लगाया था लेकिन उसके अलावा भी हमको हर जगह प्लास्टिक दिखाई देता है.

आज कल लोग मिनरल वाटर, कोल्ड ड्रिंक बहुत अधिक मात्रा में पीते है लेकिन उनके बोतल वो लोग सड़क में भी फेक देते है जो की बिलकुल भी सही बात नहीं है और हमारे सरकार को ऐसे लोगो को दंड देना चाहिए.

प्लास्टिक एक ऐसा प्रदार्थ है जो की नेचुरल तरीके से जल्दी से decompose भी नहीं होता और इससे निकलने वाली गैस हमारे और हमारे वातावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है.

इसी वजह से आज हम आपके साथ इस गंभीर विषय पर कुछ स्लोगन शेयर करने वाले है और आप इन सभी नारों को एक बार पूरा अवश्य पढ़े.

90+ Plastic Pollution Slogans in Hindi

Plastic Pollution Slogans in Hindi

1. पॉलिथीन ना गलती ना सड़ती, सिर्फ सदियों तक प्रदूषण करती।

2. पॉलिथीन जलाने से खाक नहीं होती, जल कर सिर्फ प्रदूषण करती।

3. पॉलिथीन देती है सुख, लेकिन प्रदूषण करती है खूब।

4. पॉलिथीन का ना करें उपयोग, यह फैलाती है जलकर रोग।

5. नई पीढ़ी नहीं करेगी माफ, जब पॉलिथीन के उपयोग से कर देंगे पर्यावरण का आप नाश।

6. कागज कपड़े जूट का बनाए थैला, फिर स्वच्छ पर्यावरण से रहेगा सदा खुशियों का मेला।

7. सब का ले साथ, नहीं तो प्लास्टिक कर देगी, दुनिया का विनाश।

8. इसके अलावा अन्य कई हैं विकल्प, प्लास्टिक से बढ़ रहा है बीमारियों का डर।

9. पॉलिथीन आज सुख देगी, कल प्रदूषण करेगी।

10. समझे सब यह बात, प्लास्टिक करती है स्वच्छ पर्यावरण का विनाश।

11. आप समझे दूसरों को समझाएं, पॉलिथीन को जला कर प्रदूषित धुंआ ना उड़ाए।

12. साथी नहीं दुश्मन है, पॉलिथीन कि बस प्रदूषण फ़ैलाने कि फितरत है।

13. बीमारी और मौत से डरे, पर्यावरण पर पॉलीथिन के दुष्प्रभाव को समझें।

14. आप समझे दूसरे को समझाएं, प्लास्टिक को दुनिया से भगाएं।

15. पॉलिथीन का उपयोग, स्वच्छ पर्यावरण से है आपका वियोग।

16. पृथ्वी हमारी प्लास्टिक के अत्यधिक उपयोग से हो जाएगी जीव जंतु से खाली।

17. पॉलिथीन का व्यापार ना करें, अपने लालच में दुनिया को बीमार ना करें।

18. मृत्यु एक दिन सबकी आती, लेकिन प्लास्टिक जल्दी मौत करीब लाती।

19. आज घर-घर में पॉलिथीन का उपयोग, घर-घर में इसे परमाणु बम सोच।

20. बीमारी से दर्दनाक मौत, पॉलिथीन का काला धुआं यह काम करता है रोज।

21. पशु पॉलिथीन को खाते, अपने पाचन तंत्र का विनाश करके, मनुष्य के कारण वह मर जाते हैं।

22. कूड़ेदान में पॉलिथीन जब दिखती, उसी दिन से शुरू कर देती है वह हमारी मौत की गिनती, क्योंकि पॉलिथीन कभी राख नहीं बनती।

23. जब पॉलिथीन धरती के नीचे दबती, तब वह धरती की उपजाऊ शक्ति कम करती।

24. प्लास्टिक के प्रदूषण से नहीं बच सकते, क्योंकि पॉलिथीन को इंसान नष्ट नहीं कर सकते।

25. इससे पहले पर्यावरण पर पॉलिथीन करें प्रहार, कागज कपड़े जूट के थैले को अपना।

26. आज घर पार्क बाजार सड़क पॉलिथीन हर जगह दिखती, इसके अंत और पर्यावरण की रक्षा की आपसे है विनती।

27. जो पॉलिथीन बनाता वह भी पॉलिथीन के दुष्प्रभाव से बच नहीं पाता, धन शौहरत का लाभ मृत्यु के बाद किसी को नहीं मिल पाता।

28. पॉलिथीन के उपयोग को ना समझे सुख सुविधा, प्रदूषण खत्म करने में क्या है आप को दुविधा।

29. पॉलिथीन नहीं होती है खाक, यह पर्यावरण की दुश्मन है खास।

30. सुनकर अनसुना ना करें, स्वच्छ पर्यावरण की खातिर, प्लास्टिक का उपयोग कम करें।

31. पॉलिथीन जब नदियों में तैरती, भूमि नहीं यह जलीय जीवो को भी नहीं छोड़ती।

32. नदियां बनी गंदा नाला, फिर भी नदियों में पॉलिथीन फेंकने से मनुष्य बाज नहीं आता ।

33. पर्यावरण ऐसे कभी ना होगा स्वच्छ, पॉलिथीन का उपयोग करेंगे जब सब, बीमारियों का सदा रहेगा डर।

34. सोचे जो पॉलिथीन को बेचकर पैसा कमाते, शुद्ध हवा वह भी पैसे से खरीद नहीं पाते, फिर क्यों हम पॉलिथीन जला कर वायु प्रदूषण बढ़ाते हैं।

35. विश्व करें महापंचायत, धरती से मिटे पॉलिथीन का नामोनिशान।

36. पॉलिथीन का उपयोग पॉलिथीन के निर्माण को देता है बढ़ावा, स्वच्छ पर्यावरण के बिना नहीं जीव जंतुओं का गुजारा।

37. स्वच्छ पर्यावरण जीव जंतु का सच्चा साथी, क्या प्लास्टिक आप को दुश्मन नजर नहीं आती।

38. जलवायु भूमि सब कर देगी दूषित, पॉलिथीन जलने के बाद सबसे ज्यादा अधिक हो जाती दूषित।

39. ना समझ समझ पॉलिथीन नहीं रहने देगी पर्यावरण स्वच्छ।

40. प्लास्टिक का उपयोग कम नहीं करोगे, तो बे मौत मरोगे।

41. गाय की नस्ल होगी खत्म, जब कूड़ा फेंकेंगे पॉलिथीन में हम, पशु को नहीं होती खाने-पीने की समझ।

42. कोमल शरीर नहीं, कठोर मिट्टी को भी प्लास्टिक पहुंचाती है नुकसान, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से बचना नहीं है आसान।

43. गर्म खाद्य पदार्थ, प्लास्टिक के स्पर्श से हो जाता है वह जहर समान।

44. खुशबू नहीं जल कर फैलाती बदबू है, प्लास्टिक में अनेक अवगुण है।

45. जो प्लास्टिक में खाता पीता सामान लाता है, वह प्लास्टिक के अधिक उपयोग से एक दिन मर जाता।

46. हरियाली होगी खत्म, प्लास्टिक का धुआं जब होगा हर दम।

47. प्लास्टिक के अंत का घर-घर में हो विचार, नहीं तो एक दिन पर्यावरण का हो जाएगा विनाश।

48. प्लास्टिक नहीं छोड़ती पीछा, जब तक सांसों का अंत ना कर दे पूरा, स्वच्छ पर्यावरण से ही देखोगे आप नया सवेरा।

49. प्लास्टिक होती बस खराब, इसमें कोई गुण नहीं होता खास।

50. कूड़ेदान में फेंकने से नहीं होती खत्म, प्लास्टिक है ऐसी जीव जंतु की दुश्मन।

51. प्लास्टिक का अधिक ना करें उपयोग, इससे फैलते हैं रोग, स्वच्छ पर्यावरण से आप रहोगे निरोग।

52. प्लास्टिक को आज ही करें दफन, नहीं तो प्लास्टिक हमें कर देगी खत्म।

53. प्लास्टिक का उपयोग करने पर आप मजबूर नहीं हो, प्लास्टिक के अंत के बाद आप दुनिया से दूर नहीं हो।

54. प्लास्टिक खुद तो है अमर, लेकिन प्लास्टिक के उपयोग से जीव जंतु जाएंगे मर।

55. हम छोड़े दूसरे से छुड़वाएं, प्लास्टिक को दुनिया से मिटाएं।

56. प्लास्टिक का अंत संभव है, क्योंकि कपड़ा जूट कागज के थैलों का उपयोग करने मे हम सक्षम है।

57. एक दिन दुनिया की सारी प्लास्टिक को जलाएं, फिर प्रदूषण से परमात्मा भी आप को बचा ना पाए, थोड़ी थोड़ी प्लास्टिक भी जल कर रोज यह काम करके दिखाएं।

58. सांस लेना होगा मुश्किल, प्लास्टिक का उपयोग करेंगे, जब हम हर दिन।

59. जिसके हैं सब दोस्त, उसकी भी दुश्मन है प्लास्टिक सोच।

60. पॉलिथीन हो सकती है सस्ती, लेकिन जान लेती है महंगी सबकी।

61. काला धुआं किसी को अच्छा
नहीं लगता, प्लास्टिक का जहरीला धुआं प्लास्टिक के उपयोग से ही हमको दिखता।

62. विकसित विकासशील देश प्लास्टिक के प्रदूषण से बचने का करें यत्न, नहीं तो जीव जंतु हो जाएंगे खत्म।

63. जल थल वायु हर जगह प्लास्टिक की जगह है अच्छी खासी, क्या मरने से नहीं डरते पृथ्वी वासी।

64. पॉलिथीन को सुख सुविधा ना माने, अधिक प्रदूषण से एक दिन प्राण सबके हैं जाने।

65. प्लास्टिक पर्यावरण के लिए है घातक, इसलिए छोड़ दे प्लास्टिक उपयोग की आदत।

66. प्रदूषण नहीं करेगा माफ, प्लास्टिक जल्दी करें धरती से साफ, नहीं तो पृथ्वी से जीव जंतु का हो जाएगा विनाश।

67. प्लास्टिक से निश्चित प्रदूषण, यह बात दुनिया के लिए महत्वपूर्ण।

68. सब को जीने का हक, लेकिन प्लास्टिक छीन रही है हमारा सुख और जीने का हक।

69. समझदार इंसान प्लास्टिक के उपयोग को सुख सुविधा नहीं मानते हैं, क्योंकि वह प्रदूषण के खतरे को जानते हैं।

70. तंदुरुस्त को करेगी बीमार, इसलिए जल्दी करें प्लास्टिक का महाविनाश।

71. कहने से नहीं होगा यह काम, जल्दी प्लास्टिक का करें त्याग।

72. जन-जन को समझाना, प्लास्टिक प्रदूषण बढ़ाएं ज्यादा।

73. जब पर्यावरण संरक्षण होगा, जब प्लास्टिक उपयोग बिल्कुल खत्म होगा।

74. प्लास्टिक के प्रदूषण से बचना नामुमकिन, तो प्लास्टिक के अंत की आप सोचेंगे किस दिन।

75. हम सबको विचार विमर्श से लेना है यह फैसला, पशु पक्षी नहीं बुद्धिमान मनुष्य ही प्लास्टिक का अंत कर सकता है अकेला।

76. अपने जानी दुश्मन का हमें है पता, इसलिए प्लास्टिक के उपयोग पर कानून दे कड़ी सजा।

77. प्लास्टिक के व्यापार से जो कमाता पैसा, प्रदूषण से नहीं बचा पाएगा उसे पैसा।

78. प्लास्टिक का काला कड़वा जहरीला धुआं, इस प्रदूषित धुएं ने हमें बीमारियों और मौत की ओर धकेला।

79. कागज कपड़े जूट के थैले का करें उपयोग , पॉलिथीन से होता है रोग।

80. नदियों पर पॉलिथीन का कूड़ा तैरता, पॉलिथीन का उपयोग ही यह काम करता।

81. पर्यावरण होगा स्वच्छ, तो हम रहेंगे स्वस्थ्य, इसलिए प्लास्टिक को जल्दी करें नष्ट।

82. देश का विकास नहीं होगा, जब प्लास्टिक प्रदूषण से नागरिक अस्वस्थ्य होगा।

83. नई पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण दें, प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने की शपथ लें।

84. रात दिन प्रदूषण दे रहा है चेतावनी, प्लास्टिक का उपयोग करने वालों पर समझदार को हो रही है हैरानी।

85. हमारी पृथ्वी हमारा पर्यावरण, हरियाली बढ़ाने से प्लास्टिक प्रदूषण से बच सकते हैं हम।

86. प्लास्टिक प्रदूषण किसी को नहीं छोड़ेगा, प्लास्टिक को खत्म करने का इसलिए सबको सोचना है।

87. सरकार लगाए पॉलिथीन के उपयोग पर रोक, जनता दे प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने में पूरा सहयोग।

88. प्लास्टिक प्रदूषण ने दुनिया का उड़ा दिया है होश, स्त्री पुरुष कोई ना बैठे अब खामोश।

89. प्लास्टिक का ना करें उपयोग, मानवता की भलाई कि रखें सोच।

90. सुख नहीं दुख देता, प्लास्टिक का उपयोग बस प्रदूषण देता।

91. बच्चे बड़े सब हो जागरूक, प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करने का कार्य करें अब शुरू।

92. आर्थिक मंदी विश्व युद्ध जैसा है संकट, प्लास्टिक प्रदूषण।

93. पर्यावरण को बचाएं, प्लास्टिक को किसी भी तरह दुनिया से मिटाएं।

94. पॉलिथीन जब दुनिया में कहीं नहीं आएगी नजर, तो सोचे हमने पर्यावरण संरक्षण की पकड़ ली है डगर।

95. प्लास्टिक प्रदूषण है हमारा भक्षक, इसलिए बुद्धिमान मनुष्य दुनिया का बने रक्षक।

96. प्लास्टिक को त्यागना है आसान, प्लास्टिक का स्थान लेने वाले हैं बहुत से अच्छे सामान।

97. पर्यावरण में ही हमें है रहना, इसलिए प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करने का माने कहना।

98. शुद्ध जल स्वच्छ हवा प्लास्टिक प्रदूषण से हो जाएंगे सब खफा।

99. बच्चों को विद्यालय में मिले ऐसी शिक्षा, की प्लास्टिक का उपयोग पर्यावरण के लिए नहीं है अच्छा।

100. सबसे खतरनाक प्लास्टिक प्रदूषण, प्लास्टिक है जीव जंतु की दुश्मन।

इन्हें भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये थे कुछ बहुत ही जागरूक करने वाले प्लास्टिक प्रदूषण पर नारे, हम उम्मीद करते है आपको हमारे द्वारा लिखे हुए ये सभी नारे जरुर अच्छे लगे होंगे.

यदि आपको ये नारे पसंद आये तो इन्हें शेयर जरुर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों तक हम इस विषय के बारे में जागरूकता पैदा कर पाए और प्लास्टिक प्रदूषण पर रोकथाम लगा पाए.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *