सुंदर मनचाहा वर पाने के 8 उपाय | अच्छा मनपसंद पति पाने के उपाय

आज जमाना बदल गया है पहले जहां माता पिता शादी के लिए वर को पसंद करते थे वही आज लड़किया खुद वर को पसंद करने लगी है और उनकी इच्छा होती है कि वह मनचाहा वर की प्राप्ति करें, इसी वजह से वह कुछ उपाय ढूंढती हैं क्योंकि वह अपने माता पिता को भी दुखी नहीं करना चाहती है।

क्योंकि अगर वह उनकी मर्जी के खिलाफ जाती हैं तो इससे उनके माता पिता को काफी दुख पहुंचता है इसीलिए वह दूसरे उपाय करती है क्योंकि आजकल की लड़कियां भी चाहती हैं कि वह अपने मनपसंद लड़के से शादी करें वह उसे खुद ही देखें और फिर उसी के साथ शादी के बंधन में बंधे, तो आज हम आपको बताएंगे कि यदि आप भी मनचाहा पति पाना चाहती हैं।

तो कौन से उपाय कर सकती हैं क्योंकि बहुत सारे ऐसे उपाय हैं जिन्हें करने से आपको आपका मनपसंद वर मिल जाएगा और इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत भी नहीं होगी, बस आपको कुछ नियम और कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा जिससे आपको आसानी से आपका मनचाहा वर प्राप्त हो जाएगा।

अच्छा मनचाहा वर पाने के लिए कुछ नियम

acha var pane ke liye niyam

यदि आप चाहती हैं कि आपकी शादी आपके मनपसंद लड़के के साथ हो जायें, तो इसके लिए आपको कुछ नियमों का पालना पड़ेगा अगर आप इन नियमों को सही तरह से करती है तो इससे आपको मनचाहा वर प्राप्त होता है तो आज हम आपको बताएंगे कि वह कौन से नियम है जिन्हें करने से आपको मनचाहा वर प्राप्त हो जाएगा।

1. आपको रोजाना सुबह उठकर सूर्य देव को जल चढ़ाना चाहिए और उनसे मनचाहा वर की कामना करनी चाहिए।

2. आपको कभी भी अपने माता पिता का दिल नहीं दुखाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपको मनचाहा वर प्राप्त नहीं हो पाता है।

3. यदि आप मनचाहा वर प्राप्त करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको पीले और हल्के रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए।

4. आपको हर सोमवार को शिवजी की पूजा करनी चाहिए और उनसे मनचाहा वर की प्राप्ति का वर मांगना चाहिए।

5. अगर आप मनचाहा वर प्राप्त करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको हर गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए।

6. यदि आप मनचाहा वर चाहती है तो इसके लिए आपको पूजा पाठ और व्रतों का पालन करना चाहिए।

7. आपको गाय को लोई देनी चाहिए और उसकी सेवा करनी चाहिए।

8. आपको हमेशा अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए, क्योंकि आशीर्वाद में बहुत शक्ति होती है जिससे आपकी हर इच्छा पूरी हो जाती है।

9. यदि आप मनचाहा वर की प्राप्ति करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए।

10. अगर आप मनचाहा वर प्राप्त करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको अपनी उंगली में चांदी की अंगूठी पहननी चाहिए, इससे चंद्रमा मजबूत होता है।

मनपसंद पति पाने के लिए कुछ सावधानियां

manpasand var pane ke liye savdhani

आज के समय में हर लड़की चाहती है कि वह मनचाहे लड़के से शादी करें पर ऐसा हो नहीं पाता है अगर आप भी ऐसा चाहती हैं तो आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, क्योंकि आप अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी गलतियां कर जाती है।

जिसकी वजह से ऐसे योग नहीं बन पाते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप मनचाहा वर प्राप्त करना चाहती हैं तो आप कौन सी सावधानियां रख सकती हैं जिससे आपको मनचाहा वर मिल जाएगा।

1. आपको कभी भी काले या फिर नीले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए क्योंकि यह रंग आपके ऊपर काफी बुरा प्रभाव डालते हैं जिस वजह से आपको मनचाहा वर प्राप्त नहीं हो पाता है।

2. इसके लिए आपको कभी भी जानवरो और पंछियों के साथ बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए इससे भी आपको मनचाहा वर प्राप्त नहीं हो पाता है।

3. अगर आप मनचाहा वर की प्राप्ति करना चाहती है तो इसके लिए आपको अपनी उंगुली में लोहे का छल्ला नहीं पहनना चाहिए।

4. आपको कभी भी गलत दिशा में बैठकर पूजा नहीं करनी चाहिए, ना ही गलत दिशा में सोना चाहिए।

5. यदि आप मनचाहा वर प्राप्त करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको तामसिक चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए और सादा भोजन अपनाना चाहिए, क्योंकि यह चीजें विवाह में विघ्न उत्पन्न करती हैं।

सुंदर मनचाहा वर पाने के लिए 8 उपाय

manchaha var pane ke upay

अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी शादी आपके मनपसंद लड़के के साथ हो तो इसके लिए आपको कुछ उपाय करने चाहिए, क्योंकि बहुत सारे ऐसे उपाय हैं जिन्हें करने से आपको मनचाहा वर प्राप्त हो जाता है तो आज हम आपको बताएंगे कि आप कौन से उपाय करके मनचाहा वर की प्राप्ति कर सकती हैं।

1. सोलह सोमवार का व्रत

यह तो हर किसी को पता है कि शिवजी बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं अगर उनकी पूजा पूरी भक्तिभाव से की जायें तो वह आपकी हर इच्छा को बहुत जल्दी पूरा कर देते हैं यदि आप मनचाहा वर प्राप्त करना चाहती है तो इसके लिए आपको सोलह सोमवार विधिपूर्वक शिवजी का व्रत रखना चाहिए।

और फिर उनका उद्यापन करना चाहिए, अगर आप पूरी श्रद्धाभाव से इनका व्रत रखती हैं तो आपको मनचाहा वर की प्राप्ति हो जाती है क्योंकि यह अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न होकर उनको मनचाहा वर दे देते है इसीलिए आज के समय में ज्यादातर लड़कियां शिवजी के सोलह सोमवार का व्रत रखती हैं।

2. मोहनी मंत्र के जाप से

यदि आप चाहती हैं कि आपको मनचाहा वर मिल जायें तो इसके लिए आपको मोहिनी मंत्र का जाप करना चाहिए वैसे तो मोहिनी जी विष्णु का ही अवतार थी पर अगर आप इनके मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपको मनचाहा वर प्राप्त होता है इसके लिए आपको सुबह उठकर नहा धोकर 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए, इससे आपको मनचाहा वर मिल जाएगा।

” ऊं नमो मोहिनी महा मोहिनी अमृत वासिनी स्वाहा”

3. नागकेसर की मदद से

अगर आप मनचाहा वर से शादी करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको शिवजी पर नागकेसर चढ़ाना चाहिए, क्योंकि यह इन्हें बहुत ही प्रिय होता है इसके लिए आपको सावन सोमवार में नहा धोकर सोमवार वाले दिन शिवजी का जलाभिषेक करना चाहिए।

इसके बाद पूरे सावन नागकेसर चढ़ाना चाहिए, अगर आप ऐसा करती है तो आपको बहुत जल्दी शुभ समाचार मिल जाता है क्योंकि यह आप पर बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी इच्छाएं पूरी कर देते हैं जिससे आपको मनचाहा वर मिल जाता है।

4. सिरहाने छुहारा रखकर सोयें

यदि आप मनचाहा वर पाना चाहती है तो इसके लिए आपको एक थैली में सात छुहारों को भरकर अपने सिरहाने पर रख देना चाहिए और उन्हें ऐसे ही रखे रहना चाहिए, ऐसा करने से आपको मनचाहे वर की प्राप्ति हो जाएगी क्योंकि यह उपाय बड़ा ही प्रभावशाली माना जाता है।

5. दुर्गा माता की पूजा करें

कहते हैं दुर्गा मां बहुत ही दयालु होती है और वह अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी कर देती है यदि आप मनचाहा वर पाना चाहती हैं तो इसके लिए आपको शुक्रवार को माता दुर्गा के मंदिर जाना चाहिए।

और वहां पर लाल ध्वजा चढ़ाना चाहिए और उनसे विनती करनी चाहिए कि वह आपको मनचाहा वर प्रदान करें, अगर आप ऐसा हर शुक्रवार को करती हैं तो इससे माता दुर्गा आपकी सभी इच्छाओं को पूरा कर देती हैं और वह आपको मनचाहा वर प्राप्त करने में मदद करती हैं।

6. गुरुवार को पूजा करें

अगर आप मनचाहा वर प्राप्त करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको हर गुरुवार को विष्णु भगवान की पूजा करनी चाहिए और उन्हें पीली वस्तु चढ़ानी चाहिए, आपको उन्हें पांच पीली वस्तुओं को चढ़ानी चाहिए।

जिसमें हल्दी, बेसन के लड्डू, पीला कपड़ा, पीला फल और फूल हो, अगर आप ऐसा नियमित 21 गुरुवार तक करते हैं तो आपको फल जरूर मिलता है क्योंकि गुरुवार आपके कुंडली में बैठे हर दोष को दूर कर देता है और इससे आपको मनचाहा वर की प्राप्ति हो जाती है।

7. गाय को लोई दें

यदि आप मनचाहा वर पाना चाहती है तो इसके लिए आपको हर गुरुवार को गाय को लोई देनी चाहिए इसके लिए आपको एक लोई में हल्दी, शहद और चावल लगा लेने चाहिए और उसे गाय को खिला देना चाहिए, आप शहद की जगह पर गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी शुभ होता है अगर आप नियमित रूप से गाय को लोई देती हैं तो इससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं और आपको मनचाहा वर मिल जाता है क्योंकि गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है और इसकी सेवा करने से बड़ा ही शुभ फल मिलता है जिससे आपको मनचाहा वर मिल जाता है।

8. केले के पेड़ की पूजा करें

यह तो सभी को पता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णुजी का वास होता है अगर आप हर गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करते हैं तो इससे आपको मनचाहे वर की प्राप्ति हो जाती है।

इसके लिए आपको हर गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और शाम को घी का दीपक जलाना चाहिए, जिससे आपको कुछ ही दिनों में फल मिल जाएगा और आपको आपका मनचाहा वर प्राप्त होगा।

इन्हें भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था मनचाहा वर पाने के उपाय, यदि आपने हमारे बताये हुए उपाय को फॉलो किया तब आपको मनपसंद वर पाने में बहुत सहायता मिलेगी.

यदि आपको ये लेख पसंद आयी तो इसे शेयर अवश्य करें ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को उनका मनपसंद पति मिल पाए और उनके साथ उनकी शादी हो पाए.

इसके अलावा यदि आपके पास और कोई उपाय है तो उनको आप कमेंट में हमारे साथ अवश्य शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *