लड़कियों के लिए जल्दी शादी होने के 10 अचूक उपाय | लड़की के लिए जल्दी विवाह के उपाय

अगर हम विवाह की बात करें तो कुछ लोगों का विवाह तो बहुत ही जल्दी हो जाता है पर कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें लाख कोशिश करने के बाद भी सही लाइफ पार्टनर नहीं मिल पाता है या फिर वह मनचाहा विवाह नहीं कर पाते हैं तो आज हम लड़कियों के बारे में बात करेंगे।

यदि उनकी शादी देर से हो रही है तो वह कौन से उपाय कर सकती हैं क्योंकि कई बार ऐसा हो जाता है कि उचित वर ना मिलने की वजह से लड़की की शादी बहुत लेट होती है या फिर इसमें देरी होती ही रहती है जिस वजह से उसके परिवार वाले और लड़की काफी ज्यादा परेशान रहती है।

पर अगर आप इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप इसके लिए कुछ उपाय कर सकती हैं क्योंकि यह सब कुंडली के दोष और ग्रह नक्षत्रों की वजह से होता है जिस वजह से लड़की के विवाह में विघ्न आते हैं या फिर देरी से विवाह होता है।

तो आज हम आपको बताएंगे कि लड़की अपने विवाह के लिए कौन से उपाय कर सकती हैं जिससे उसका विवाह जल्दी हो जाएगा और उसे उसके योग वर मिलेगा, क्योंकि बहुत सारे ऐसे उपाय हैं जिन्हें करने से लड़की की शादी जल्दी हो जाती है।

लड़की के लिए जल्दी विवाह होने के लिए कुछ सावधानियां

ladkiyon ki jaldi shadi hone ke liye kuch savdhani

यदि लड़की अपनी शादी के लिए उपाय कर रही है तो उसे उसमें कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए क्योंकि हर उपाय के लिए बहुत सारे नियम होते हैं जिन्हें सही से करना अनिवार्य होता है।

अगर आप उनमें कुछ गलतियां कर जाते हैं तो इससे आपका पूरा काम बिगड़ जाता है यानी कि आपको उसका कोई भी फल नहीं मिलता है तो आज हम आपको बताएंगे आप कौन सी सावधानी रख सकती हैं।

1. अगर लड़कियां अपना जल्दी विवाह करना चाहती हैं तो उन्हें कभी भी दक्षिण या पश्चिम दिशा में पैर करके नहीं सोने चाहिए।

2. उन्हें कभी भी ज्यादा गहरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए, खासतौर पर नीले और काले रंग के कपड़ों से बचें।

3. यदि लड़कियां चाहती हैं कि उनका जल्दी विवाह हो जाये तो उन्हें तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए।

4. अगर लड़कियां चाहती है कि उनका जल्दी विवाह हो जाये तो वो कभी भी पशुओं और पक्षियों पर अत्याचार ना करें।

5. यदि लड़कियां जल्दी विवाह करना चाहती थी तो उन्हें कभी भी खुद नारियल नही फोड़ना चाहिए, ना ही कद्दू को साबित काटना चाहिए।

6. लड़कियां को कभी भी बड़े बूढ़ों का अपमान नही करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से विवाह में विघ्न आते है।

लड़कियों के लिए जल्दी शादी होने के 10 अचूक उपाय

jaldi shadi hone ke upay for girl

अगर लड़कियों की शादी में देरी हो रही है तो उन्हें कुछ ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे उनकी शादी जल्दी हो जाये तो आज हम आपको बताएंगे, कि वह कौन से उपाय कर सकती हैं जिससे उनकी शादी जल्दी हो जाएगी।

1. गुरुवार का व्रत

जब लड़कियों की कुंडली में गुरु कमजोर होता है तो इस वजह से भी उनकी शादी में काफी सारी रुकावटें आती हैं या फिर देर से शादी होती है तो ऐसे में उन्हें गुरुवार वाले दिन व्रत रखना चाहिए, उन्हें 16 गुरुवार या फिर 21 गुरुवार व्रत रहने चाहिए।

जिससे गुरु मजबूत होता है पर आपको इनकी शुरुआत शुक्ल पक्ष से करनी चाहिए क्योंकि यह उत्तम माना जाता है अगर आप इस पक्ष से कोई भी काम शुरू करते हैं तो वह शुभ होता है और इससे आपके जल्दी विवाह के योग जल्दी बन जाते हैं।

2. नारियल का उपाय

इसके लिए आपको गुरुवार वाले दिन जल्दी उठकर नहा धोकर तैयार हो जाना चाहिए, फिर पांच नारियल ले जाकर शिवलिंग पर चढ़ाने चाहिए और ‘ऊं सोमेश्रराय नमः’ का जाप करना चाहिए इसके बाद आपको भगवान से अपनी जल्दी शादी करने की कामना मांगनी चाहिए।

अगर आप ऐसा 7 गुरुवार तक करती है तो इससे शिवजी आप पर जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और आपकी शादी में आ रहे सारे विघ्न दूर हो जाते हैं और आपकी शादी जल्दी हो जाती है।

3. गुड़ खाये

अगर लड़की का विवाह जल्दी नहीं हो रहा है तो जिस दिन घरवाले विवाह के लिए बाहर जा रहे हो तो उस दिन लड़की को अपने बाल खुले रखने चाहिए साथ ही पीले और हल्के रंगों के कपड़े पहनने चाहिए और गुड़ खाना चाहिए, अगर वह ऐसा करेगी तो उससे विवाह की संभावनाएं ज्यादा हो जाती हैं।

4. 16 सोमवार का व्रत

यदि लड़की का जल्दी विवाह नहीं हो रहा है तो उसे 16 सोमवार के व्रत रखने चाहिए, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि जो लोग 16 सोमवार का व्रत करते हैं उनकी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं ज्यादातर लड़कियां विवाह के लिए इसी व्रत को करती हैं।

और यह व्रत उत्तम भी माना जाता है अगर कुंवारी लड़कियां इसे पूरे विधि विधान से करती हैं तो उनकी जल्दी शादी हो जाती है क्योंकि भोलेनाथ ऐसी लड़कियों पर जल्दी प्रसन्न होते हैं जो उनकी श्रद्धाभाव से पूजा और व्रत रखती हैं।

5. वट वृक्ष का उपाय

यदि लड़कियों का जल्दी विवाह नहीं हो रहा है और उनकी शादी में कई सारी अड़चनें आ रही है तो उन्हें दूर करने के लिए कुंवारी लड़कियों को गुरुवार वाले दिन वट के वृक्ष के नीचे जाना चाहिए और उस पेड़ की 108 परिक्रमा करनी चाहिए।

परिक्रमा करते समय लाल धाग भी पेड़ पर लपेटना चाहिए अगर वह नियमित रूप से 16 गुरुवार तक ऐसा करती हैं तो उनका विवाह जल्दी हो जाता है साथ ही उसमें आ रही सारी रुकावटें भी दूर हो जाती है।

6. राधा कृष्ण की मूर्ति लगायें

वहीं जिन लड़कियों का जल्दी विवाह नहीं हो रहा है उन लड़कियों को अपने कमरे में राधा कृष्ण की फोटो उत्तर दिशा या फिर पूर्व दिशा में लगानी चाहिए, क्योंकि यह प्रेमी जोड़ा है जिस वजह से अगर आप इनकी फोटो अपने कमरे में लगाती हैं।

तो इससे आपका विवाह जल्दी हो जाता है इसी के साथ आपको अपने शयन कक्ष में केले नहीं रखने चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से आपके विवाह में रुकावटें आती हैं इसलिए आपको इस बात की सावधानी रखनी चाहिए।

7. माता पार्वती की पूजा करें

जो लड़कियां अभी तक कुंवारी है और उनका विवाह नहीं हो पा रहा है उन लड़कियों को माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए, अगर वह मंगलवार दिन माता पार्वती की पूजा भोलेनाथ के साथ करती हैं तो इससे संभावना ज्यादा हो जाती है क्योंकि माता पार्वती ने भी भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की थी।

जिस वजह से अगर कुंवारी लड़कियां उनकी पूजा करती है तो वह उनपर जल्दी प्रसन्न हो जाती है और उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं जिससे कुंवारी लड़कियों का विवाह जल्दी हो जाता है पर आपको इनकी पूजा सावन से शुरु करनी चाहिए क्योंकि यह ज्यादा शुभ होते हैं।

8. पानी का उपाय

यदि किसी लड़की की शादी में देरी हो रही है तो उसे रात में तांबे के लोटे में जल भरकर विष्णु भगवान के सामने रखना चाहिए, फिर सुबह उठकर बिना किसी को बताये उस जल को खुले आकाश के नीचे ले जाना चाहिए और उससे अपनी मनोकामना मागंनी चाहिए।

फिर आपको उस जल को वापस विष्णु भगवान के सामने रख देना चाहिए, आपको लगातार ऐसा 30 दिनों तक करना है अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते रहे और आपको ऐसा करते हुए किसी ने देखा नहीं तो आपकी मनोकामना जल्दी पूरी हो जाती है अर्थात आपका विवाह जल्दी हो जाता है।

9. हल्दी का उपाय

अगर किसी लड़की का विवाह नहीं हो पा रहा है तो उसे नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालनी चाहिए उसे ऐसा लगभग 1 महीने तक करना है अगर लड़की ऐसा करेगी तो उसकी जल्दी शादी हो जाएगी, इसी के साथ उसे पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

और इसी के साथ उसको पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए, यदि लड़कियां नियमित रूप से इन उपायों को करती रहती हैं तो उनके विवाह के योग ज्यादा बनते है इसी के साथ उनके विवाह में आ रही सारी अड़चनें भी दूर हो जाती हैं।

10. गाय को लोई दें

वही जो लड़कियां चाहती हैं कि उनका जल्दी विवाह हो जाये तो ऐसी लड़कियों को गुरुवार वाले दिन आटा की लोई में हल्दी और गुड़ मिलाकर गाय को देना चाहिए, क्योंकि गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है।

जिस वजह से उनके विवाह की संभावनाएं तीव्र हो जाती हैं क्योंकि इससे गाय आपको आशीर्वाद देती है पर आपको ऐसा हर गुरुवार को नियमित रूप से करना चाहिए, इसी के साथ आपको गाय की सेवा भी करनी चाहिए अगर आप ऐसा करेंगी तो आपकी जल्दी शादी हो जाएगी।

इनको भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था जल्दी शादी के 10 उपाय लड़कियों के लिए, हम उम्मीद करते है की इस लेख को संपूर्ण पढ़ने के बाद आपको लड़की की जल्दी शादी होने के ज्योतिषी उपाय अच्छे से पता चल गए होंगे।

यदि आपको ये लेख अच्छी लगी तो इसको आप अवश्य शेयर ताकि अधिक से अधिक लड़कियों की जल्दी से जल्दी शादी हो पाए और वो अपना सुखी घर बसा पाए।

इसके अलावा अगर आपके पास और कोई उपाय और तरीके है तो उनको कमेंट में हमें जरूर बताएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *