70+ होली पर नारा | Happy Holi Slogans in Hindi

होली हमारे देश में दूसरा सबसे अधिक लोकप्रिय त्यौहार है जिनको हम सभी बहुत ही उत्साह के साथ अपने परिजनों के साथ खूब मजे से खलेते है।

होली का त्यौहार चारो तरफ ख़ुशी का माहौल बना देता है और इस दिन हम अपने घर परिवार वालों, रिश्तेदारों और अपने मित्रों के साथ खूब जमकर होली खेलते है और एक दूसरे को रंग लगाते है और गुजिया भी खाते है।

इस लेख में हमने आपके लिए बहुत ही शानदार होली पर नारा लिखा हुआ है जिनको आज हम आपके साथ शेयर कर रहे है और क्यूंकि होली का त्यौहार हम सभी मानते है तो आपको ये सभी स्लोगन जरूर पसंद आएंगे।

इस दिन हम अपने परिजनों के और भी करीब आ जाते है और यदि किसी के प्रति हमारे दिल में कोई नाराजगी होती है उनको भी हम इस दिन अपने दिल से निकाल देते है।

70+ Happy Holi Slogans in Hindi

slogan on holi in hindi

1. प्यार से लगाएं सब को गुलाल, जबरदस्ती से हो सकता है, होली पर बवाल।

2. पुरानी रंजिश खत्म करने का मिल गया अच्छा रास्ता, होली कि दी जब सब को दिल से शुभकामनाएं।

3. होली पर पानी की जब होगी हद से ज्यादा बर्बादी, पानी की बूंद बूंद को तरस जाएगी आबादी।

4. रंग बिरंगा त्यौहार, गुजिया मिठाई खाकर बांटकर मिलेगी खुशी अपार, भाईचारे से मनाएं होली का त्यौहार।

5. शराब भांग आदि नशा विवेक शरीर का करते नाश, होली पर इनके इस्तेमाल का खत्म हो रिवाज, होली है धार्मिक त्यौहार।

6. हर्बल रंग का हो प्रयोग, किसी की त्वचा को नुकसान पहुंचाने से होता है होली पर क्लेश।

7. भक्त पहलाद राधा मोहन को करें यार, प्यार से मनाएं होली का त्यौहार, रंग बिरंगे त्यौहार का पूरे वर्ष सब करते हैं इंतजार।

8. जिसने गरीब को खिलाई मिठाई, होली की खुशियां उसे देंगी पूरे वर्ष दिखाई।

9. होली पर नशे में खोया होश, तो ज्यादा लहू बहने से हो सकती है आपकी मौत, रंग गुलाल से रहे मदहोश।

10. सात समुंदर पार से भी अपनों के साथ होली मनाने आना, धन के लालच में होली को ना ठुकराना।

11. मथुरा गोकुल वृंदावन होली पर ऐसा सुख मिल जाता है, अपने घर।

12. बच्चों को पिचकारी होली पर लगे बहुत प्यारी, अनाथ और निर्धन बच्चों को यह खुशी देने कि धनी की है जिम्मेदारी।

13. होली पर जिसको देखें अकेला उदास, प्यार से उसे लगाए गुलाल।

14. बच्चे बस वाहन अनजान पर ना फेंके गुब्बारे, झगड़े से होली का आनंद ना बिगाड़े।

15. पूर्णिमा पर होता होली का पूजन होली दहन, दुल्हन्डी पर रंगों से हो जाते सब सराबोर।

16. सब को होता है रंगों से प्यार, हिंदू मुस्लिम सिख इसाई किसी को फिर क्यों होगा होली मनाने से ऐतराज।

17. जब होली की टोली आती नाचते गाते ढोल ताशे के साथ, सबका दुख ले जाती अपने साथ।

18. बड़ों का ले आशीर्वाद बच्चों को दे प्यार, साथी के साथ मनाएं भाई चारे के साथ होली का त्योहार।

19. रंग बिरंगा त्योहार, होली गर्मी का करें स्वागत, आपस की खत्म करें बगावत।

20. नफरत करने वाले रहते हैं सदा अकेले, ऐसे जन के लिए बेकार है होली के मेले।

21. पूरे वर्ष मेहनत से कमाएं, फिर रंग बिरंगे होली के त्यौहार का खुशियों से आनंद उठाएं।

22. एक मोटरसाइकिल पर तीन चलते, नशे में कार चलाते, वह होली की गरिमा घटाते।

23. हास्य कवि सम्मेलन घर में होली की पार्टी, जन-जन में होली खेलने का उत्साह बढ़ाती, होली का इंतजार पूरे वर्ष करते भारती।

24. त्योहारों का बच्चों में खास उत्साह, होली पर उनकी सुरक्षा का जिम्मा रखें अपने पास।

25. नेत्रहीन का समझे दर्द, जिसे नहीं रंगों की समझ, इसलिए होली को करें शत शत नमन।

26. जबरदस्ती ना लगाएं रंग, होली पर नशे में ना करें हुड़दंग, अपनी या दूसरे की मौत का ना दे किसी को गम।

27. निराश जीवन में भरे रंग, होली के त्यौहार पर सबके जीवन में आ जाए स्वयं उमंग।

28. सबके जीवन में सदा नहीं सुख, रंग बिरंगा होली का त्यौहार खत्म नहीं तो कम कर देगा दुख।

29. अमूल्य जल की कम करें खपत, हर्बल गुलाल से होली खेलें हम।

30. मायके को भूल जाती, पिया संग गौरी जब रंग में रंग जाती।

31. शुभ होली संदेश सबको भेजे, दुश्मन को भी ना छोड़े, बच्चों के पाठ्यक्रम में सरकार होलीका प्रहलाद की कथा जोड़ें।

32. चटपटा नमकीन खाए, पड़ोसियों को गुजियां बांटकर होली पर प्रेम संबंध बढ़ाएं।

33. खुशी मिलेगी अद्भुत, गिले-शिकवे भूलकर जब खेलेंगे होली हम।

34. होली पूजन होली दहन होली खेलने तक ना दे किसी को दुख, एक बरस में त्यौहार आता है यह जब।

35. होली पर गांव शहर हो जाते हैं रंगीन, होली किसी को नहीं रहने देती गंभीर।

36. महिलाओं का हो सम्मान, होली की मस्ती में ना करें उनका अपमान, होली खेलने वालों से नफरत का मन में ना आए उनके भाव।

37. शुभ होली संदेश दुश्मन को भी भेजे, जल संरक्षण का संदेश उसमें जरूर जोड़ें।

38. कमजोर बीमार पर ना डालें पानी का रंग, होली चुटकी भर हर्बल गुलाल से खेले उसके संग।

39. मन में ना रखें बुरे विचार, मां बहन बेटी समझ कर लगाएं महिलाओं को गुलाल।

40. गुलाबी मौसम रंगों का त्योहार, होली का पूरे वर्ष सबको रहता है इंतजार।

41. होली के त्यौहार की आने की खुशी, जाने का हो दुख, होली खेलेंगे जब हम हर वर्ष मिलजुल कर।

42. होली पर मजबूरी में घर से हो जो दूर, उसके साथ प्यार से होली खेले जरूर।

43. होली पर बदनाम ना होना, नशेड़ियों की गिनती में अपना नाम लिखवा देना।

44. जिसको हो रंग गुलाल से एलर्जी, ऐसे मनुष्य से होली पर रखे दूरी।

45. प्यार से मनाएं होली का त्योहार, दुश्मन नहीं दोस्त बनाने का मन में रखे विचार।

46. अकेले नहीं खेली जाती होली, रूठने ना दे अपना हमजोली।

47. दुश्मन भी आए होली पर घर, उसका होली पर आदर सत्कार ना हो कम।

48. धर्म जाति को छोड़ें, सुगंधित अबीर लगाकर दिलों को जोड़ें।

49. रंगरेज बन जाते सभी, होली की खुशी किसी से छुपाते ना छुपी।

50. राधे-राधे बोले आस पड़ोस में मथुरा जैसी होली सखी सखा के साथ खेलें।

51. पिचकारी से खेले होली, बचपन के दिन याद करने का मौका देती है होली।

52. नशेड़ियों से निवेदन होली को नशा करने का ना समझे दिन, धार्मिक परंपरा का महत्व ना करें कम।

53. खुश होने का सबको है हक, होली खेलने से महापुरुष का भी नहीं होता सम्मान कम।

54. उमंग उत्साह से खेले होली, लेकिन जल संरक्षण का विचार रखें दिमाग में जरूरी।

55. होली के हुड़दंग से लगता है अगर डर, घर आंगन में परिवार के साथ बरसाए रंग।

56. प्रदूषण से हमें वृक्ष बचाएं, हरे वृक्ष काटकर होली ना लगाएं।

57. बच्चों को दें ज्ञान, होली पूजन होली दहन का अर्थ उन्हें समझाएं।

58. गरीब बच्चों का मन ललचाता, जब गुलाल पिचकारी हम उन्हें देते तो परमात्मा हमें सदा सुख दिखाता।

59. कार मोटरसाइकिल लेकर नशे में रोड पर ना घूमे, मौत अपाहिज होकर होली को दोष देने की ना सोचे।

60. अच्छा ना हो माहौल, तो अपने सच्चे प्यारे साथियों के साथ मनाएं होली का त्यौहार।

61. जो होली पर खाने में रहे आगे, लड़ाई में रहे पीछे, वही मनुष्य पूरा जीवन जीते।

62. किसी की धार्मिक भावनाओं को ना पहुंचाएं ठेस, अपना त्योहर
खुशी से मनाने में नहीं कोई दोष।

63. एक दिन होली पर शरारती से शरारती बच्चे को दे पूरी छूट, लेकिन उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले खुद।

64. अगर हो आपकी बस की, तो निर्धन अनाथ मजबूर लोगों को त्योंहारों पर दे उपहार, फिर आपके जीवन की सारी कमी पूरी करेंगे भगवान।

65. यादगार होगी वह होली, जब नफरत नहीं प्यार से गुलाल रंग पिचकारी से खेली।

66. खाने-पीने नाच गाने का रखें प्रोग्राम, होली पर दुश्मन को भी आपके कार्य से आए आनंद।

67. होली पर बुजुर्गों को ना भूले, होली खेलने से पहले उनके पैर जरूर छू ले।

68. सारी चिंताओं को दूर करें, एक दिन होली खेलने के लिए खुद को मजबूर करें।

69. लाल पीला हरा गुलाबी गीला रंग लगाओ सूखी होली खेलकर अमूल्य जल बचाओ ।

70. बच्चों के हाथ में पिचकारी, बड़ों के हाथ में गुलाल की थाली, होली पर वृद्ध युवा बच्चों सबके चेहरे पर मुस्कान नजर है आती।

71. रंग बिरंगा है त्यौहार, रंगों से जीवन में बहार ,जो होली ना खेले उस स्त्री पुरुष का जीवन बेकार।

72. होली का पावन अवसर, खेले होली गुलाल रंग से जी भर कर।

73. होली पर तन मन रंगों, दुश्मन के भी गले मिलो।

74. होली पर सब को मुबारक कहना, प्यार से होली खेलने में पीछे नहीं रहना।

75. रहना चाहते हो भला चंगा, तो ना करना होली पर दंगा।

76. आपके जीवन में दोबारा भरे मुस्कान, होली का रंग गुलाल करें तनाव का नाश।

77. खुशी उत्साह रखे बरकरार, क्योंकि वर्ष में एक बार आता है, रंग बिरंगा होली का यह त्योहार।

78. सबको प्यार से गुलाल लगाने दे, जब तक जीवन है होली का आनंद उठाते रहे।

79. होली पर किसी से ना करें जबरदस्ती, होली ना खेलने वालों को ना करें दुखी, शायद उनको होली ना खेले में मिलती हो ज्यादा खुशी।

80. कानून से मिल सकती है आप को सजा, अगर अनजान महिला के गालों को रंगा।

81. आनंद से लगे सब के गले, होली खेलने वाले दोस्त आसानी से ना मिले।

82. हैप्पी होली बोले, श्रद्धा सद्भावना भाईचारे से सबको रंग में भिगो दें।

83. आता है वर्ष में एक बार रंग बिरंगा होली का यह त्यौहार, इसमें ले प्यार और बांटे प्यार, याद करें अपने गिरधर गोपाल।

84. किसी ने दिल दुखाया तो भुला दीजिए, होली जलते ही अपने सारे गम चिंता जला दीजिए।

85. बसंत ऋतु में उड़ाए गुलाल, होली पर प्रेमी-प्रेमिका का बढ़ता है प्यार, पति-पत्नी का सुखी रहे संसार।

86. पूनम की चांदनी में होली मुबारक संदेश चारों दिशा में फैलाए है, सुबह उठकर माता-पिता का आशीर्वाद लेकर होली खेलना शुरू हो जाए।

87. आज गिरधर रंग दे मोहे हरे लाल पीले गुलाबी गुलाल से, तेरी कृपा हो जाए होली पर इस संसार पे।

88. अधिक खुशियां बड़े सबकी ऐसी होली पर दुआ करें, होली के रंग में हम एक दूजे को लाल पीला हरा करें।

89. त्योहार पर ना हो आप अपनो से खफा, किसी होली पर वह आपसे हो ना जाए जुदा, बेवफा जीवन का कुछ नहीं पता।

90. जीवन जीने का हो कायदा पानी बर्बाद नशा करने से आप दुनिया का और अपना कर सकते हो होली पर बड़ा घाटा।

91. जैसे होली के रंग बिरंगे त्यौहार पर सबका रहता मन खुश, ऐसे ही क्यों नहीं रहते पूरे वर्ष तुम।

92. खाना-पीना गुलाल उड़ाना होली का त्योहार अपनों संग मनाना, लेकिन दुश्मन से दुश्मनी खत्म करने का होली है अच्छा बहाना।

93. पिया संग आज खेलूंगी होली, पिया की रोजी रोटी के कारण बच्चों संग रहती थी मैं अकेली।

94. होली खेलने की सबकी होती है ख्वाहिश, शर्मीले लोगों की ना करें नुमाइश, उनकी भी इच्छाएं है मेरे भाई।

95. होली पर ना हो दुखी होली देती है सबको खुशी, खुशी मिलती है मुश्किल से इस दिन कोई नहीं चाहेगा आपको करना दुखी।

96. सड़क मोहल्ले में ना करें हुड़दंग, वाहन चालको से होली पर है यह निवेदन।

97. मेहनत ईमानदारी की कमाई से लोग होली मनाते, दुकानदार कंपनी वाले झूठे ऑफर में उन्हें फिर क्यों फसाते।

98. पुलिस अस्पताल कर्मचारी घर छोड़कर होली पर हमारी सेवा सुरक्षा में रहते, होली के हुड़दंग दंगे से हम उनको दुखी क्यों करते।

99. स्वादिष्ट पकवान होली पर सब को खिलाएं, नशे पर पैसा बर्बाद करके लोगों में झगड़ा ना करवाएं।

100. जीवन के कर ले गम कम, होली मनाएं हम जब बच्चों वृद्ध बड़ो अपने साथी के साथ।

इन्हे भी जरूर देखे:

निष्कर्ष:

तो ये थे कुछ बहुत ही शानदार होली पर नारे, हम उम्मीद करते है की आपको हमारे द्वारा लिखे हुए ये सभी होली स्लोगन जरूर पसंद आये होंगे।

यदि आपको ये स्लोगन पसंद आये तो इनको आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अवश्य शेयर करें। इसके अलावा यदि आपके पास और कोई होली के त्यौहार पर नारा है तो उनको आप कमेंट में हमारे साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *