गूगल मेरा नाम क्या है | Google Mera Naam Kya Hai

कुछ लोग गूगल की सर्विसेज का फायदा उठाने और मजे के लिए उससे बहुत सारे सवाल पुछते हैं। आगे से गूगल भी काफी रोचक और मजेदार जवाब देता है। अगर आप भी गूगल से पुछते हैं, मेरा नाम क्या है? तो गूगल इसमें आपको आपका नाम बताएगा।

इस पोस्ट की मदद से आपको Google मेरा नाम क्या है जानने के साथ-साथ Google के बारे में बहुत सी नई जानकारी जानने को मिलेगी। इसलिए इस पोस्ट में शामिल सभी बिंदुओं को बहुत ध्यान से पढ़ें, जिससे आपको नई जानकारी मिलेगी।

क्या आप भी चाहते हैं कि गूगल की मदद से आपके मोबाइल फोन से पूछने पर गूगल आपको आपका सारा बायोडाटा बता दे। तो इस गूगल आपको कौन-कौन से प्रश्न के जवाब दे सकता है, इसके बारे में पूरी पोस्ट लिखी गई है।

Google आपको यह सारी जानकारी एक ऐप पर देता है, जो बेहतरीन वॉयस कमांड पर चलता है, जिसे Google Assistant कहा जाता है। इस ऐप के जरिए आप गूगल से कोई भी सवाल आसानी से पूछ सकते हैं, मेरा नाम क्या है?, ओके गूगल, मेरा नाम क्या है?, कुछ भी।

बस आपको एक बार कुछ सेटिंग करनी होगी। आजकल लोग कम बोलकर गूगल पर कुछ भी सर्च करना पसंद करते हैं। लेकिन फिर भी आपके मन में ये सवाल आता है कि ओके गूगल मेरा नाम क्या है?

इतना कहने पर गूगल आपका असली नाम बता देता है या मेरी उम्र कितनी है? यह पूछने पर गूगल सब कुछ सही-सही बता देता है। इसके पीछे Google ने कौन सी तकनीक लगाई है? तो गूगल ने एक ऐसी तकनीक बनाई है जहां आप बोलेंगे और गूगल आपकी बात टाइप करेगा।

आज इस पोस्ट में सबसे पहले मैं आपको बताऊंगा कि Google Assistant क्या है और यह कैसे काम करता है? ताकि आपका कांसेप्ट यहीं से क्लियर हो जाए और किसी दूसरे ब्लॉग पर सीखने की जरूरत न पड़े।

Google दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। जहां एक सर्वे के मुताबिक लगभग 2021 में 4.3 बिलियन–5.0 बिलियन यूजर्स इंटरनेट पर एक्टिव रहते हैं। भारत में जनसंख्या के हिसाब से 61.5% लोग इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं।

यदि आप एंड्रॉइड, iOS या डेस्कटॉप यूजर हैं या टीवी, स्मार्ट होम डिवाइस यूज करते हैं, तो आप Google मेरा नाम क्या है? इसके बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं।

गूगल असिस्टेंट क्या है?

google mera naam kya hai

गूगल असिस्टेंट गूगल द्वारा बनाया गया एक वॉयस कंट्रोल्ड स्मार्ट असिस्टेंट है, जो एंड्रॉइड का वर्चुअल डिजिटल असिस्टेंट यानी उसका सहायक है। जो आपकी आवाज सुनकर काम करता है। यह Google का अगली पीढ़ी का सॉफ्टवेयर है।

इसे Google के CEO श्री सुंदर पिचाई द्वारा 2016 में लॉन्च किया गया था। इससे पहले भी Google द्वारा कुछ Voice Apps बनाये गए थे जैसे Google Voice और Google Now।

लेकिन यह भारत में ज्यादा प्रसिद्ध नहीं हो सका, क्योंकि इसका उपयोग करना बहुत कठिन था। इसी कारण से Google द्वारा Google Assistant लॉन्च किया गया। Google Assistant की मदद से आप कई काम आसानी से कर सकते हैं।

जैसे कि गूगल पर सर्च करना, अलार्म सेट करना, मौसम की जानकारी, समाचार की जानकारी, राशिफल देखना और भी बहुत कुछ।आपके मन में भी यह बात आ रही होगी कि क्या Google Assistant एक ऐप है?

तो हाँ Google Assistant एक ऐप है जिसे आप Playstore से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। Google Assistant को भारत की भाषा यानी हिंदी और अंग्रेजी भाषा को ध्यान में रखकर बनाया गया है, ताकि भारत के लोग इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकें।

Google Assistant को वॉयस और टेक्स्ट दोनों के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसका उपयोग कैसे करते हैं यह आपकी पसंद पर निर्भर करता है। ज़्यादातर फोन में यह पहले से ही मौजूद होता है। इसलिए आप आसानी से इसका उपयोग कर सकते हैं।

1. गूगल असिस्टेंट का कार्य

गूगल असिस्टेंट हमारे वॉयस कमांड को सुनता है और हमारे द्वारा बताए गए काम को करता है। जैसे ही आप “Hey Google” या “OK Google” कहते हैं, यह एक्टिव हो जाता है और कई काम करता है जैसे:

  • यह आपके डिवाइस को नियंत्रित करता है।
  • मौसम के बारे में पूरी जानकारी देता है।
  • जब आप बोलते हैं तो अलग-अलग ऐप्स खुलते हैं।
  • आपके फोन के म्यूजिक सिस्टम को नियंत्रित करता है।
  • जब आप बोलते हैं तो यह आपको दुनिया भर की खबरें बता सकता है।
  • यह आपके लिए नोटिफिकेशन भी पढ़ सकता है।
  • आपके लिए कैलेंडर और अन्य व्यक्तिगत जानकारी सर्च कर सकता है।
  • यह आपको ऑनलाइन वीडियो दिखा सकता है।
  • जब आप बोलते हैं तो यह टेक्स्ट संदेश भी भेज सकता है।
  • यह आपके लिए अपॉइंटमेंट भी बुक कर सकता है।

2. Google Assistant का उपयोग कहाँ किया जा सकता है?

Google Assistant को पहली बार Google के Pixel फ़ोन में लॉन्च करने के कुछ समय बाद, इसे Google Home पर भी लॉन्च किया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे इसे सभी एंड्रॉइड डिवाइस में लागू कर दिया गया।

अभी तक एंड्रॉइड फोन में Google Assistant के दो ही वर्जन आए हैं। जो कि Andriod Mrsmallow v6.0.0 और Android Nougat v7.0.0 हैं। अगर आपके पास इन दोनों वर्जन का मोबाइल है तो आप इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

आइए जानते हैं Google Assistant का इस्तेमाल कहां किया जा सकता है।

a) स्मार्ट घरेलू उपकरणों में

Google Assistant के इस्तेमाल से काफी हद तक हमारी जिंदगी आसान हो गई है, क्योंकि इसका इस्तेमाल हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में भी होने लगा है। Google Assistant के इस्तेमाल से हम अपनी बात को सेव करने के साथ-साथ आसानी से इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

हमारे घर में मौजूद कई स्मार्ट डिवाइस में मिलने वाली Google Assistant की सुविधा भी इनमें दी गई है। जैसे फ्रिज, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट लाइट बल्ब, स्मार्ट स्पीकर आदि।

b) एंड्रॉइड टीवी में

आजकल कई ऐसे एंड्रॉइड टीवी हैं जिनमें आप Google Assistant का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे सैमसंग, सोनी, एलजी, तोशिबा, फिलिप्स आदि।

c) मोबाइल फ़ोन में

गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा मोबाइल फोन में किया जाता है। इसे सभी एंड्रॉइड फोन के साथ-साथ आईफोन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

d) कारों में

गूगल असिस्टेंट की सुविधा कुछ प्रीमियम गाड़ियों जैसे वॉल्वो, बीएमडब्ल्यू और ऑडी कंपनी की गाड़ियों में भी दी गई है। इसकी मदद से आप गूगल मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं और गाने भी सुन सकते हैं।

e) हेडफोन और ईयरबड्स में

बाजार में कई वायरलेस हेडफोन आ गए हैं, जिनमें यह सुविधा दी गई है। इसमें आपको बस हेडफोन पर एक बटन दबाना है और आप Google Assistant के जरिए अपना काम कर सकते हैं। बाजार में सोनी, JBL आदि जैसे कई ब्रांड भी आ गए हैं जिनमें यह सुविधा दी जा रही है।

3. गूगल असिस्टेंट इस्तेमाल कैसे करें?

Google Assistant का उपयोग करने के लिए आपको “Hey Google” या “OK Google” जैसे Voice या Text Command का उपयोग करना होगा। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं।

Google Assistant को आप एक साथ कई काम करने के लिए बोल सकते हैं। अगर आप भी अपने फोन से किसी को कॉल करना चाहते हैं तो Google Assistant की मदद से ऐसा कर सकते हैं।

4. गूगल असिस्टेंट को हिन्दी में कैसे सेट करें?

जब आप पहली बार Google Assistant डाउनलोड करते हैं तो यह डिफ़ॉल्ट रूप से अंग्रेजी भाषा में सेट होता है। लेकिन आप इसे आसानी से हिंदी भाषा में सेट कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताई गई प्रक्रिया का पालन करें।

  • सबसे पहले गूगल असिस्टेंट खोलें और सबसे ऊपर प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां भाषा (Language) का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • यहां आप अपनी भाषा को हिंदी में बदल लें।
  • अब अगर आप गूगल असिस्टेंट से कोई भी सवाल पूछेंगे तो वह आपको हिंदी भाषा में ही जवाब देगी।

गूगल मेरा नाम क्या है?

अक्सर लोग गूगल में सर्च करते हैं कि गूगल मेरा नाम है? गूगल जल्दी बताओ मेरा नाम क्या है? बता दें, यह आर्टिकल इन्हीं सवालों से जुड़ा है, इसमें आप पढ़ेंगे कि गूगल से अपना नाम कैसे निकालें?

किसी का नाम पुकारना या अपनी आवाज के अनुसार फोन में कोई एक्टिविटी करना यह सब गूगल असिस्टेंट द्वारा ही किया जाता है। यह गूगल का एक प्रोडक्ट है जो वॉयस कंट्रोल्ड स्मार्ट असिस्टेंट है।

इसे ओके गूगल के नाम से भी जाना जाता है। Google Assistant टेक्स्ट और वॉइस इनपुट दोनों को स्वीकार करता है, आप चाहें तो Google Assistant से बात कर सकते हैं।

Google पर अपना नाम बोल सकते हैं या Assistant एप्लिकेशन पर जाकर लिख सकते हैं। यहाँ से आप अपने फ़ोन पर बोलकर कुछ कार्य पूरा कर सकते हैं। Google Assistant में सिर्फ आपका नाम ही नहीं, बल्कि आप इससे बहुत सी जानकारी जान सकते हैं।

उससे पहले आपको ये सारी जानकारी Google Assistant को बतानी होगी। आपका डेटा Google Assistant के डेटा बेस में जब सेव होगा, तो उसके बाद आपके हर सवाल का जवाब गूगल असिस्टेंट देगा।

A) ओके गूगल, मेरा नाम क्या है?

जैसा कि मैंने पहले ही बताया कि ये सभी प्रक्रियाएं Google Assistant के माध्यम से होती हैं। अब आइए जानते हैं कि इस फीचर को कैसे इनेबल करें? इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • Google Assistant डाउनलोड: सबसे पहले आपको अपने फोन में Google Assistant एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। यह एप्लिकेशन ज्यादातर फोन में पहले से ही मौजूद है। आपको बस Assistant ऐप खोजना है। अगर यह आपके फोन में नहीं है तो आप प्ले स्टोर से गूगल असिस्टेंट डाउनलोड कर सकते हैं।

mera naam kya hai

  • इंस्टालेशन के बाद गूगल असिस्टेंट ऐप खोलें और “ओके गूगल” कहें, आपके फोन में गूगल असिस्टेंट का एक पॉपअप खुल जाएगा। आप अपने फोन के होम बटन को कुछ देर दबाकर भी गूगल असिस्टेंट ओपन कर सकते हैं।
  • गूगल मेरा नाम क्या है?
  • Ok Google मेरा नाम बताओ?
  • हेलो गूगल मेरा नाम क्या है?
  • मेरा नाम क्या है?

mera naam kya hai

  • इसके बाद आपको “ओके गूगल, मेरा नाम क्या है?” यह वॉइस रिकॉर्ड की मदद से पुछना है। इसके बाद गूगल असिस्टेंट आपको आपका नाम बता देगा। यह वो ही नाम होगा, जो आपका आपके फोन में सेव है।

mera naam kya hai

  • तो इस तरह से आप आसानी से अपना नाम गूगल असिस्टेंट से पूछ सकते हैं। वह आपको आपका नाम बता देगा। वहीं अगर आपका नाम सही नहीं हो तो आप इसे गूगल असिस्टेंट की सेटिंग में जाकर बदल भी सकते हैं।

B) गूगल मेरा नाम बदल दीजिए

अगर आपका नाम पहले से है और आप उस नाम को बदलना चाहते हैं। तो आपको गूगल से कहना होगा कि “गूगल मेरा नाम बदल दीजिए”, या “गूगल मेरा नाम बदलो।”

उसके बाद गूगल असिस्टेंट आपसे कहेगा “ठीक है मैं आपको क्या कहकर बुलाऊं” इसके बाद आपको अपना नाम बताना होगा। तो आइए इसे स्क्रीनशॉट से जानते हैं।

mera naam kya hai

  • अब आपको वॉइस की मदद से बताना है, “गूगल आप मुझे (आपका नाम) कहकर बुलाओ।”
  • इसके बाद गूगल असिस्टेंट आपसे पुछेगा, कि “आप चाहते हैं कि मैं आपको (आपका नाम) कहकर बुलाऊँ। क्या ये सही है?”
  • फिर आपको नीचे दो ऑप्शन “हाँ’ और “नहीं” का दिखाई देगा।
  • अगर आप यही अपना नाम रखना चाहते हैं, तो आपको “हाँ” पर टैप करना है।

mera naam kya hai

  • फिर इसके बाद गूगल असिस्टेंट आपका नाम बदल देगा। स्क्रीन पर “समझ गई, अब से मैं आपको (आपका नाम) बुलाउंगी।

mera naam kya hai

  • इस तरह से आपका नाम आसानी से चेंज हो गया है। आप अपना कोई भी नाम रख सकते हैं। अगली बार जब आप गूगल असिस्टेंट से पुछेंगे, “ओके गूगल, मेरा नाम क्या है?” तो आपको वही नाम बताएगा, जो आपने सेट किया है।

mera naam kya hai

C) Google को अपना नाम कैसे बताएं?

आइए जानते हैं कि आप Google को अपना नाम कैसे बता सकते हैं? ताकि जब भी आप गूगल से पूछें कि गूगल मेरा नाम क्या है तो गूगल आपको आपका नाम बता देगा।

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Google Assistant को इनेबल करना होगा और फिर Google Assistant को ऑन करना होगा।
  • गूगल असिस्टेंट ऑन करने के बाद आपको गूगल से पूछना होगा कि गूगल मेरा नाम क्या है?
  • और इसके जवाब में गूगल आपसे कहेगा कि गूगल आपका नाम नहीं जानता है और गूगल आपसे आपका नाम पूछेगा या फिर आपको गूगल से मेरा नाम बदलने के लिए कहना होगा।
  • इसके बाद गूगल आपसे आपका नाम पूछेगा, बदले में आपको अपना नाम गूगल को बताना होगा और इसके बाद गूगल आपसे सेव करने की इजाजत लेगा।
  • आपको इसे सेव करना है और उसके बाद जब भी आप गूगल से अपना नाम पूछेंगे जैसे गूगल मेरा नाम क्या है? तो गूगल आपको आपका नाम बता देगा।
  • इसके बारे में हमने ऊपर विस्तार से बताया है।

गूगल में अपनी वॉइस कैसे सेव करें?

एंड्रॉइड स्मार्टफोन आपको यह सुविधा देता है कि आप अपने वॉयस मॉडल को गूगल ऐप में भी सेव कर सकते हैं। फोन में अपनी आवाज सेव करने के बाद आप फोन को वॉयस कमांड मोड पर ऑपरेट कर सकते हैं।

Google ऐप में अपनी आवाज सेव करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले अपने फोन में गूगल ऐप खोलें।
  • ऐप ओपन होने के बाद अपनी प्रोफाइल पर मौजूद आइकन पर टैप करें।
  • आइकन पर टैप करने के बाद आपके सामने ऐप के कई विकल्प खुल जाएंगे। ऑप्शन ओपन होने के बाद आप सेटिंग पर टैप करें।

google mera naam kya hai

  • इसके बाद आप गूगल ऐप की सेटिंग में पहुंच जाएंगे। सेटिंग में आपको “Voice” का विकल्प दिखाई देगा। वॉइस पर टैप करें।
  • वॉइस पर टैप करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। अब इस पेज पर आपको “वॉयस मैच” का विकल्प दिखाई देगा। ऊपर दिए गए विकल्प पर क्लिक करें।
  • उपरोक्त विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने “हे गूगल एंड वॉइस मैच” का पेज खुल जायेगा। पेज खुलने के बाद “वॉयस मॉडल” के विकल्प पर क्लिक करें।

google mera naam kya hai

  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपसे अपनी आवाज को फिर से रीट्रेन करने के लिए कहा जाएगा। रीट्रेन वॉयस मॉडल के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप “ओके गूगल” का कमांड देकर अपनी आवाज सेव कर सकते हैं।

google mera naam kya hai

गूगल से आप क्या कर सकते हैं?

आप गूगल से कुछ भी पूछ सकते हैं। कई लोग पूछते हैं- ओके गूगल, तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो? इसलिए आइए जानते हैं कि हम Google से क्या-क्या पूछ सकते हैं।

a) स्थानीय जानकारी प्राप्त करें

  • मौसम: आज मौसम कैसा है?
  • भोजन: आस-पास पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट खोजें।
  • दुकान का समय: क्या Jio केंद्र अभी भी खुला है?
  • नेविगेशन: घर पर नेविगेट करें।

b) अपने दिन की योजना बनाएं

  • ट्रैफ़िक: काम करने के लिए ट्रैफ़िक कैसा है?
  • अनुस्मारक: मुझे आज शाम को कपड़े धोने के लिए याद दिलाना।
  • कैलेंडर इवेंट: आज मेरी पहली नियुक्ति कब है? मेरे कैलेंडर में एक मीटिंग जोड़ें।
  • फ्लाइट्स: क्या युनाइटेड की उड़ानें समय पर हैं?

c) गूगल से पुछें

  • गेम अपडेट: वॉरियर्स गेम किसने जीता?
  • गणना: 80 का 20% क्या है?
  • शब्दकोश: “ग्रैगरियस” का क्या अर्थ है?
  • अनुवाद: मैं फ़्रेंच में “आपसे मिलकर अच्छा लगा” कैसे कहूँ?
  • वित्त: S&P 500 कैसा प्रदर्शन कर रहा है?
  • यूनिट रूपांतरण: एक मील में कितने किलोमीटर होते हैं?
  • खोजें: गर्मी की छुट्टियों के आइडिया खोजें।
  • छवि खोज: बिल्ली के बच्चों की तस्वीरें ढूंढें।
  • वेब उत्तर: आप कालीन से वाइन के दाग कैसे हटाते हैं?

d) मीडिया चलाएं

  • संगीत: कुछ जैज़ संगीत बजाएं।
  • पॉडकास्ट: दिस अमेरिकन लाइफ का नवीनतम एपिसोड चलाएं।
  • समाचार: समाचार चलाएं। बीबीसी की ताज़ा ख़बर क्या है?

e) मस्ती करें

  • अपने सहायक को जानें: क्या आप सपने देखते हैं? आपका पसंदीदा रंग कौन सा है?
  • खेल: चलो एक खेल खेलते हैं। मुझे एक सामान्य ज्ञान प्रश्न दीजिए।
  • मनोरंजन: मुझे एक चुटकुला सुनाओ। मुझे कुछ दिलचस्प बताओ।
  • पशु तथ्य: जिराफ़ के बारे में बताएं? आज का जानवर कौन सा है?

f) संचार करें

  • कॉल करें: माँ को कॉल करें। स्पीकर फ़ोन पर बॉब को कॉल करें। वीडियो कॉल करो।
  • SMS: माइक को संदेश भेजें “5 बजे मिलते हैं।”
  • ईमेल: एक ईमेल भेजें।
  • व्हाट्सएप: रम को व्हाट्सएप संदेश भेजें

g) अपने स्मार्ट होम को नियंत्रित करें

  • रोशनी: लिविंग रूम में रोशनी कम करें।
  • थर्मोस्टैट्स: ताप को 60 पर सेट करें। तापमान को 2 डिग्री कम करें

h) अपनी फ़ोन सेटिंग प्रबंधित करें

  • “टॉर्च जलाओ”
  • “कोई स्क्रीनशॉट लें”
  • “Do Not Disturb चालू करें”
  • “ब्लूटूथ चालू करें”

i) ऐप्स खोलें

  • “यूट्यूब पर योग कक्षाएं ढूंढें।” फिर कहें “इसे माँ के साथ शेयर करें”
  • “मानचित्र पर सैन डिएगो होटल खोजें”
  • “[कलाकार का नाम] YouTube Music पर”
  • “मुझे जीमेल पर मिशेल के ईमेल दिखाओ”

j) क्रोम में वेबसाइटें खोलें

  • Google Assistant को Chrome ऐप में किसी साइट पर जाने के लिए कहें।
  • “[साइट नाम] पर जाएँ”
  • “खोलें [साइट का नाम]”

गूगल से आप क्या पूछ सकते हैं?

गूगल से आप बहुत कुछ पूछ सकते हैं। कुछ मजेदार सवाल हमने आपके साथ यहाँ शेयर किए हैं।

1. गूगल तुम्हारा नाम क्या है?

गूगल का नाम “Google” है। जब भी आप गूगल से इसका नाम पूछेंगे तो वह आपको यही बताएगा। जब 1997 में दो दोस्तों सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज ने Googol नाम से एक सर्च इंजन बनाया।

तब इसका नाम बदलकर Google कर दिया गया। तब से इसे Google के नाम से ही जाना जाता है, इसलिए अब आपको Google से यह पूछने की ज़रूरत नहीं होगी कि आपका नाम क्या है।

2. गूगल मेरे भाई का क्या नाम है?

  • गूगल से अपने भाई का नाम पूछने के लिए सबसे पहले गूगल असिस्टेंट को ओपन करें और एक्टिवेट करें।
  • इसके बाद गूगल असिस्टेंट से पूछें कि मेरे भाई का नाम क्या है।
  • इस पर आपको जवाब मिलेगा कि ”मुझे इसके बारे में तो नहीं पता, लेकिन अगर आप मुझे बताएंगी तो मुझे याद आ जाएगा कि आपके भाई का नाम क्या है.”
  • फिर आप Google Assistant को अपने भाई का नाम बता सकते हैं।
  • यदि आप जो नाम Google Assistant को बताते हैं वह आपकी संपर्क सूची में नहीं है, तो आपको उत्तर दिया जाएगा कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति आपकी संपर्क सूची में नहीं है, क्या आप कोई नया संपर्क जोड़ना चाहते हैं।
  • तो इसका जवाब आपको हां में देना होगा।
  • इसके बाद जब भी आप गूगल असिस्टेंट से अपने भाई का नाम पूछेंगे तो वह आपको आपके भाई का नाम सही-सही बताएगा।

3. गूगल मेरी गर्लफ्रेंड का नाम क्या है?

अगर आप गूगल से पूछ रहे हैं कि गूगल मेरी गर्लफ्रेंड का नाम क्या है? लेकिन गूगल आपकी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बता रहा है, तो आप इस तरीके से पता कर सकते हैं या फिर गूगल आपको आपकी गर्लफ्रेंड का नाम कैसे बताएगा? तो जानने के लिए इस टॉपिक को ध्यान से पढ़ें।

  • गूगल से अपनी गर्लफ्रेंड का नाम बुलाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में गूगल असिस्टेंट एप्लीकेशन डाउनलोड करें।
  • गूगल असिस्टेंट एप्लिकेशन डाउनलोड करने के बाद अब गूगल असिस्टेंट को एक्टिवेट करने के लिए ओके गूगल या हाय गूगल कहें।
  • जब गूगल असिस्टेंट एक्टिवेट हो जाए तो उसके बाद आप बताएं कि आपकी गर्लफ्रेंड का नाम ये है (आपकी गर्लफ्रेंड का नाम जो भी हो)
  • गूगल को अपनी गर्लफ्रेंड का नाम बताने के बाद अब आप गूगल से पूछ सकते हैं कि मुझे मेरी गर्लफ्रेंड का नाम बताओ, गूगल आपको आपकी गर्लफ्रेंड का नाम बता देगा कि आपने कौन सा नाम दिया है।

4. गूगल मेरे पिता का क्या नाम है?

अगर आपने अपने मोबाइल में गूगल अकाउंट बनाया है। तो आपको याद होगा कि जब आपने इसे बनाया होगा, तो गूगल ने आपके लिए कई निजी जानकारी होंगी। आपका नाम, फ़ोन नंबर, जेंडर विशेषताएं आदि।

Google आपकी किसी भी जानकारी का गलत इस्तेमाल नहीं करता, बल्कि आपके कंटेंट पर ही अपलोड करता है। अब यहां आप समझ गए होंगे कि आपके सभी डिज़ाइन Google के पास हैं।

इसकी सहायता से ही “Google मेरे पिता का नाम क्या है” के बारे में बताया गया है। जब भी आप गूगल से ‘मेरे पिता का क्या नाम है?’ पुछेंगे तो वह आपको अपने डाटा के अनुसार जवाब देगा।

5. गूगल आज की खबर बताये?

अगर आपको आज की खबर जाननी है तो वह भी आप गूगल असिस्टेंट की मदद से जान सकते हैं, बस आपको इतना कहना है कि गूगल, आज की खबर बताओ।

एक बार जब आप अपना गूगल असिस्टेंट ठीक से सेटअप कर लेंगे तो उसके बाद आप किसी भी देश की खबरें भी जान सकते हैं, बस आपको “ओके, गूगल इंडिया आज की खबर” कहना है।

इसके साथ ही आप Google Assistant का उपयोग करके अपने स्थानीय समाचारों की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

गूगल से जुड़े फ़ैक्टस

आप गूगल के बारे में क्या जानते हैं? यह सब 1997 में शुरू हुआ जब स्टैनफोर्ड के दो प्रतिभाशाली छात्रों, लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने अपनी सर्च इंजन तकनीक को दुनिया के सामने पेश किया।

उन्होंने इंटरनेट के खजाने को उजागर करने के लिए एक उन्नत विधि तैयार करने में पूरे दो साल समर्पित किए। आज तेजी से आगे बढ़ते हुए, Google की कुल संपत्ति $223 बिलियन है। लेकिन और भी बहुत कुछ है!

Google केवल एक सर्च इंजन बनकर ही नहीं रुका। अब आप नेविगेट करने से लेकर ईमेल भेजने, आश्चर्यजनक वीडियो देखने, नवीनतम समाचार जानने और भाषाओं का अनुवाद करने तक सब कुछ कर सकते हैं।

गूगल के बारे में सबसे रोचक तथ्य

  • Google के पास 40 बिलियन से अधिक वेब पेजों का एक आश्चर्यजनक इंडेक्स है। लेकिन यहाँ हैरान कर देने वाली बात है। Google आधे सेकंड से भी कम समय में वेबसाइटों के इस विशाल संग्रह को खोज लेता है।
  • दुनिया भर में Google पर प्रति दिन 8.5 बिलियन सर्च होती हैं। 2022 में प्रति सेकंड 99,000 से अधिक की सर्च औसत रही थी। एक औसत व्यक्ति प्रतिदिन लगभग चार बार Google का उपयोग करता है।
  • Google का मूल नाम Backrub था। बाद में कंपनी अपना नाम बदलना चाहती थी, तभी Google नाम का जन्म हुआ।
  • Google सर्च तकनीक को पेजरैंक कहा जाता है। पेजरैंक प्रत्येक वेबसाइट के लिए प्रासंगिकता का मान निर्दिष्ट करता है और यह निर्धारित करता है कि एक वेबसाइट कितनी महत्वपूर्ण है।
  • 16 अगस्त, 2013 को Google 5 मिनट के लिए उपलब्ध नहीं था। उस समय वैश्विक इंटरनेट उपयोग में 40% की कमी आई थी। यह फ़ैक्ट आज की दुनिया में Google के अत्यधिक महत्व को प्रदर्शित करता है।
  • गूगल 1997 में अपना सर्च इंजन सिस्टम याहू को 2 मिलियन डॉलर में खरीदना चाहता था। याहू ने शुरुआत में इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। लेकिन बाद में 2002 में 3 बिलियन की पेशकश करके पुनर्विचार करने की कोशिश की। हालाँकि, Google ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
  • Google का पहला ट्वीट बाइनरी कोड में था: “मैं भाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ”। आज ट्विटर पर गूगल के 12.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
  • सभी सर्च में से 15% को Google पर पहले कभी नहीं सर्च किया गया।
  • इसका तात्पर्य यह है कि Google को प्रतिदिन अनगिनत अद्वितीय सर्च प्राप्त होती हैं।
  • Google होमपेज 80 भाषाओं में उपलब्ध है। चूँकि Google अपने सर्च इंजन को कई भाषाओं में पेश करता है, इसलिए Google का उपयोग दुनिया भर में किया जाता है। इन सभी 80 भाषाओं में Google Translate भी उपलब्ध है।
  • 2014 में Google का 89% राजस्व Google विज्ञापन से आया था। वर्तमान समय में Google SEA (Search इंजन विज्ञापन) के माध्यम से सबसे अधिक राजस्व उत्पन्न करता है।

इन्हे भी जरूर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो ये था गूगल मेरा नाम क्या है के बारे में पूरी जानकारी, हम उम्मीद करते की इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको इस सवाल का सही जवाब मिल गया होगा।

यदि आपको ये आर्टिकल हेल्पफुल लगी तो इसको शेयर जरूर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस टॉपिक के बारे में सही जानकारी मिल पाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *