गुटखा छोड़ने के 6 घरेलू उपाय | गुटखा छोड़ने का आसान तरीका

अगर हम नशीले पदार्थों की बात करें, तो लोग गुटखा भी बड़े आराम से खाते हैं क्योंकि उन्हें इसको खाना अच्छा लगता है और आपको हर 10 में से 5 व्यक्ति गुटखा खाते हुए मिल जाएंगे, क्योंकि यह आदमियों का शौक बन चुका है यदि वह इसे ना खायें।

तो उनसे कोई भी काम सही तरीके से नहीं होता है क्योंकि उनको गुटखा खाने की आदत पड़ गई है इसी वजह से कभी कबार उनके घर में क्लेश भी होती है और कुछ लोग ऐसे हैं जो इसे छोड़ना चाहते हैं क्योंकि इससे उन्हें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

जो लोग गुटखा खाते हैं वह लोग ज्यादा तीखा खाना नहीं खा पाते हैं, ना ही उनका मुंह अच्छी तरीके से खुल पाता है जिस वजह से वह काफी परेशान रहते हैं तो आज हम आपको बताएंगें, कि यदि आप गुटखा छोड़ना चाहते हैं तो कौन से उपाय कर सकते हैं।

जिनसे आप आसानी से गुटखा छोड़ पाएंगे, क्योंकि यह ज्यादा कठिन काम नहीं होता है यदि आप चाहें तो सब कुछ कर सकते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिनसे आप गुटखा से छुटकारा पा सकेंगें।

लोगों को गुटखा खाने की आदत कैसे लगती है?

gutkha khane ki lat kyu lagti hai

1. कुछ लोग टाइमपास करने के लिए गुटखा खाना शुरू करते है लेकिन जैसे जैसे समय बिताता है उनको पता भी नहीं चलता की वो गुटखे की लत के शिकार हो गए है.

2. कुछ लोग गुटखे को छोड़ने की कोशिश कई बार कर चुके है लेकिन एक बार जिसको इसकी लत लग जाती है तब इससे छुटकारा पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होता है.

जिसकी वजह से कुछ लोग कुछ दिनों तक अपने आप को गुटखा खाने से कण्ट्रोल कर पाते है लेकिन कुछ दिनों के बाद वो अपने आप को गुटखा खाने से रोक ही नहीं पाते है और फिर से वो दुबारा गुटखा खाना शुरू कर देते है.

3. कुछ लोग ये बहाना बनाते है की हम केवल पान मसाला खाते है और हम इसमें तम्बाकू नहीं मिलाते है लेकिन केवल ये पान मसाला खाने से भी उनको इसकी बुरी लत लग जाती है.

4. कुछ लोग मर्दाना लुक पाने के लिए भी गुटखा खाते है क्यूंकि अक्सर फिल्मों में दिखाया गया है की जो लोग विल्लन होते है वो लोग हमेशा गुटखा खाते है तो इसकी वजह से भी आज के नवजवान लोग गुटखा खाना स्टार्ट कर देते है.

गुटखा छोड़ते समय कुछ सावधानियां

gutkha chodte samay savdhani

यदि आप गुटखा छोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां रखनी चाहिए, जिनकी मदद से आप आसानी से गुटखा से छुटकारा पा सकेंगे, और फिर आप इसे कभी नहीं खाएंगे।

1. इसके लिए आपको सुपारी का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे आप गुटखा छोड़ नहीं पाते हैं।

2. आपको ऐसे लोगों से दोस्ती नहीं रखनी चाहिए, जो लोग गुटखा खाते हैं।

3. आपको एकदम गुटखा नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि धीरे धीरे करके ही उसे छोड़ना चाहिए।

4. यदि आप गुटखा से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा तीखी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

5. इसके लिए आपको तनाव कम लेना चाहिए, और दिमाग शान्त रखना चाहिए।

6. अगर आप गुटखा छोड़ना चाहते है तो आपको रात में ज्यादा देर तक नहीं जागना चाहिए।

गुटखा छोड़ने के घरेलू उपाय व तरीका

gutkha chodne ke gharelu upay

अगर आप चाहते हैं कि आप गुटखा को छोड़ दें, तो इसके लिए आपको कुछ उपाय करने चाहिए, जिनकी मदद से आप आसानी से इसे छोड़ पाएंगे, क्योंकि बहुत सारे ऐसे काम होते हैं जिन्हें करने से आपकी यह आदत छूट जाती है।

1. अनारदाना

यदि आप गुटखा छोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने पास हमेशा अनारदाना रखना चाहिए, क्योंकि जो लोग गुटखा खाते हैं उन्हें आदत होती है, कि उन्हें कुछ ना कुछ चाहिए होता है कुछ देर में, इसीलिए आपको इसे अपने पास रखना चाहिए।

और जब भी आपको गुटखा खाने की इच्छा हो, तब आप इसे अपने मुंह में डाल लें, यदि आप ऐसा दिन में तीन से चार बार करते हैं तो आपको काफी आराम मिलता है और धीरे धीरे आपकी गुटखा खाने की आदत छूट जाती है।

2. सौंफ

इसके लिए आप सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाती है यदि आप इसे अपने पास रखते हैं और गुटके की जगह पर इसका सेवन करते हैं तो इससे भी आपको काफी आराम मिलता है और आपकी गुटखा खाने की आदत छूट जाती है।

क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी तलब को कम करने में मदद करते हैं यदि आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपको असर देखने को मिलता है और आप खुद गुटखा को आसानी से छोड़ देते हैं।

3. च्यूंगम

अगर आप गुटखा छोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी जेब में च्यूंगम रखना चाहिए, यह भी आपको इसे छुड़ाने में मदद करता हैं क्योंकि इसमें कुछ ऐसे तत्व होते है जो आपको इसे छोड़ने में मदद करते हैं आपको जब भी गुटखा खाने की लत लगे।

आप इसे अपने मुंह में रखकर चबायें, और इसका एक फायदा यह होता है कि यह लंबे समय तक उपयोग में लाई जा सकती है आप इसे लंबे समय तक चबा सकते हैं, जिससे आपको गुटखा खाने की इच्छा नहीं होगी और आप इसे छोड़ देंगे।

4. अदरक

क्या आपको पता है कि यदि आप गुटखा छोड़ना चाहते हैं तो इसमें आपकी मदद अदरक भी कर सकती है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व के साथ बहुत सारे औषधिय तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी इस समस्या को हल कर सकते हैं आपको जब भी गुटखा खाने की इच्छा हो, तो आपको अदरक के पीस को अपने मुंह में रख लेना चाहिए।

यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी यह इच्छा धीरे धीरे कम होने लगती है साथ ही इससे आपके मुंह का स्वाद भी खराब होता है जिससे आपको इसकी इच्छा नहीं चलती है यदि आप नियमित रूप से अदरक का उपयोग करते रहते हैं तो आपको गुटखा से छुटकारा मिल जाता है।

5. इलायची

यदि आप गुटखा को छोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इलायची का उपयोग करना चाहिए, आपको इलायची को छीलकर अपने मुंह में रख लेना चाहिए, यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे भी आपको इसकी लत नहीं लगती है क्योंकि एक तो यह आपके मुंह के स्वाद को अच्छा करने के साथ आपके दिमाग को भी फ्रेश रखता है।

इसीलिए जब भी आपको गुटखा खाने की लत लगे, तो आप इलायची के दानों को अपने मुंह के अंदर रख लें, यदि आप ऐसा नियमित रूप से करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपकी यह आदत छूट जाती है और आप आसानी से गुटखा छोड़ देते हैं।

6. गरी

अगर आप चाहते हैं कि आप गुटखा को छोड़ दें, तो इसके लिए आपको गरी को बारी कर लेना चाहिए, और फिर इसमें मिश्री को मिलाकर एक पन्नी में करके अपने पास रख लेना चाहिए, और जब भी आपको गुटखा खाने की लत लगें।

आपको इसका ही सेवन करना चाहिए, जिससे आपके मुंह का स्वाद अच्छा होगा और आपको काफी अच्छा लगेगा, यदि आप ऐसा नियमित रूप से करते हैं तो आपको गुटखा खाने की इच्छा नहीं होती है।

क्योंकि यह भी काफी समय तक आपके मुंह में बनी रहती है आप चाहे तो सादा गरी का भी सेवन कर सकते हैं, ऐसा करने से भी आपको काफी फायदा मिलता है, और आप गुटखा को आसानी से छोड़ देते हैं।

इनको भी अवश्य देखे:

निष्कर्ष:

तो मित्रों ये था गुटखा छोड़ने के घरेलू उपाय, हम आशा करते है की आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको गुटखा छोड़ने का आसान तरीका पता चल गया होगा.

यदि आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो शेयर जरुर करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को गुटखा खाने से छुटकारा मिल पाए. इसके अलावा यदि आपको और कोई उपाय, तरीके व घरेलू नुस्खे पता है तो वो आप हमारे साथ कमेंट में शेयर जरुर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *