दुल्हन का मेकअप कैसे करें | Bridal Makeup Tips in Hindi

यह बात तो सभी लोग जानते हैं कि लड़की का सपना होता है कि वह दुल्हन बने और और दुल्हन बनने के लिए वह ऐसा मेकअप करें कि दूल्हे की नजरों उससे हट ही ना सके क्योंकि शादी हमारे जीवन में एक बार होती है।

इस दिन सभी लड़कियां अपने आप को सबसे सुंदर दिखाना चाहती हैं इसके लिए वह अपने चेहरे पर अच्छे से अच्छा मेकअप करवाती हैं और वह पार्लर भी सजने के लिए जाती है क्योंकि वह इस दिन को खास बनाना चाहती है।

हर लड़की के लिए शादी उसके जीवन का सबसे यादगार पल होता है वह इसे भूले भी नहीं भुला सकती है और रही बात तैयार होने की तो इस दिन हर लड़की चाहती है कि वह दुल्हन के रूप में एक परी लगे और इसके लिए वह घंटों तैयार होती हैं और अपना मेकअप करवाती हैं।

पर आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर दुल्हन का मेकअप कैसे कर सकते हैं वह भी बिना पार्लर जाए क्योंकि यदि आप पार्लर में जाते हैं।

तो आपको घंटों का समय लगता है और कभी – कबार आपको पार्लर खाली भी नहीं मिलता है इसलिए आप दुल्हन का मेकअप घर पर ही कर सकती हैं।

दुल्हन का मेकअप करने के कुछ टिप्स

dulhan makeup kaise kare

यदि आप दुल्हन का मेकअप अच्छी तरीके से करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे , इनकी मदद से आप दुल्हन को बहुत ही सुंदर तरीके से सजा सकते हैं।

1. दुल्हन का मेकअप करने से पहले हमें बेस बनाना चाहिए क्योंकि बेस बनाना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यदि बेस बनाने में गलती हो जाती है तो पूरा मेकअप ही खराब हो जाता है क्योंकि बेस आपके मेकअप को सुंदर और नेचुरल दिखने में मदद करता है।

2. ब्राइडल मेकअप के लिए हमें बेस में त्वचा से मेल खाता हुआ फाउंडेशन कंसीलर और प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे आपका मेकअप बेहतर दिख सकता है।

3. दुल्हन के चेहरे पर मेकअप करने से पहले हमें उसके चेहरे को अच्छी तरीके से साफ कर लेना चाहिए फिर उसे चेहरे को मॉश्राराइज करना चाहिए इससे दुल्हन के चेहरे पर मेकअप अच्छी तरीके अप्लाई हो जाता है।

4. हमें दुल्हन का मेकअप पूरी सावधानी और धैर्य से करना चाहिए जिससे आपका मेकअप सबसे अच्छा हो।

5. हमें दुल्हन के चेहरे पर फाउंडेशन से पहले प्राइमर को लगाना चाहिए क्योंकि प्राइमर से चेहरे के दाग – धब्बे छुप जाते हैं और चेहरा बेदाग नजर आने लगता है।

6. दुल्हन के मेकअप को हमेशा हाईलाइटर रखना चाहिए जिससे दुल्हन का चेहरा सुंदर नजर आता है और वह सब
अलग नजर आती है।

7. दुल्हन का मेकअप करने से पहले हमें दुल्हन के बालों को जूड़ा बना लेना चाहिए इससे दुल्हन के बाल उसके चेहरे पर नहीं आते हैं और मेकअप आराम से हो जाता है।

8. दुल्हन के होठों पर लिपस्टिक लगाने के बाद में लिप ग्लॉस को भी लगाना चाहिए इससे दुल्हन की लिपस्टिक काफी समय तक टिकी रहती है और उसके होठों पर शाइनिंग भी आ जाती हैं।

दुल्हन का मेकअप करते समय सावधानियां

bridal makeup kaise kare

यदि आप दुल्हन के मेकअप को करते समय कुछ सावधानियां करते हैं तो इससे दुल्हन का मेकअप और सुंदर होता है।

1. हमें दुल्हन का मेकअप करते समय चेहरे को मॉश्रराइजर करना नहीं भूलना चाहिए।

2. ब्राइडल मेकअप को लाईटिली नहीं रखना चाहिए बल्कि उसे हाईलाइटर करना चाहिए।

3. हमें हमेशा दुल्हन के होठों पर डार्क लिपस्टिक का उपयोग करना चाहिए क्योंकि हल्के कलर के लिपस्टिक बोल्ड लुक नहीं दे पाती हैं।

4. फांउडेशन के बाद कंसीलर को नहीं भूलना चाहिए इससे दुल्हन का मेकअप सुंदर होता है और उसके चेहरे के दाग – धब्बे भी छुप जाते हैं।

5. दुल्हन का पूरा मेकअप हो जाने के बाद ही लिपस्टिक लगाने चाहिए क्योंकि यदि आप लिपस्टिक का प्रयोग पहले करते हैं तो इससे दुल्हन का मेकअप खराब होने का डर रहता है।

6. दुल्हन का मेकअप करने के लिए हमें बेस बनाना नहीं भूलना चाहिए।

7. हमें दुल्हन के आंखों और होठों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और चेहरे पर हाईलाइटर मेकअप का इस्तेमाल करना चाहिए।

8. फांउडेशन लगाने के बाद बनाना पाउडर या फिर फेस पाउडर से दुल्हन का चेहरा सेट करना नहीं भूलना चाहिए क्योंकि इससे दुल्हन का चेहरे का लुक अच्छा अच्छा है।

9. दुल्हन के होठों पर लिपलाइनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए और लिपस्टिक लगाने के लिए ब्रश का प्रयोग करना चाहिए।

दुल्हन का मेकअप करने का तरीका

bridal makeup tips in hindi

हर कोई लड़की चाहती है कि वह अपनी शादी वाले दिन बहुत ही सुंदर दिखे और सबकी नजरें उस पर ही टिकी हो , आज हम आपको बताएंगे कि आप दुल्हन का मेकअप कैसे करें जिससे आप दुल्हन को खूबसूरत बना सकते है।

1. चेहरे को साफ करें

दुल्हन का मेकअप करने से पहले हमें उसका चेहरा अच्छी तरीके से साफ कर लेना चाहिए इसके लिए आप गुनगुने पानी में क्लेजर को डाल कर चेहरे को अच्छी तरह साफ कर सकते हैं इसके बाद ठंडे पानी से दुल्हन का चेहरा धो लें।

इससे चेहरे के सारे रोम छिद्र खुल जाते हैं और ठंडे पानी की मदद से रोम छिद्र बंद हो जाते हैं जिससे दुल्हन का चेहरा साफ नजर आने लगता है यदि आप अपने चेहरे पर क्लेजर नहीं करना चाहते हैं।

तो आप फेस वॉश की मदद से भी अपने चेहरे को धो सकते हैं इसके बाद आप अपने चेहरे पर बर्फ के टुकड़े को थोड़ी देर रगड़े इससे दुल्हन का मेकअप काफी देर तक चेहरे पर बना रहता है।

2. दुल्हन के चेहरे को माॅश्रराइज करे

दुल्हन के चेहरे को मॉश्रराइजर करना ना भूलें क्योंकि यदि आप दुल्हन के चेहरे को मॉश्रराइज नहीं करते हैं तो इससे चेहरा रूखा और बेजान नजर आ सकता है और फाउंडेशन चेहरे पर अच्छी तरीके से अप्लाई नहीं हो पाता है।

इसलिए हमें दुल्हन के चेहरे के हिसाब से मॉश्रराइज को करना चाहिए यदि उसकी त्वचा ऑयली है तो आप ऑयल फ्री मॉश्रराइज का इस्तेमाल करें और यदि उसकी त्वचा रूखी है तो आप ऑयली मॉश्रराइज का इस्तेमाल करें।

3. प्राइमर लगाये

यदि आप दुल्हन के चेहरे पर प्राइमर का इस्तेमाल नहीं करते हैं और सीधे फाउंडेशन लगा देते हैं तो इससे फाउंडेशन अच्छी तरीके से चेहरे पर अप्लाई नहीं होता है और दुल्हन का चेहरा साफ नजर नहीं आ पाता है इसीलिए हमें फाउंडेशन लगाने से पहले प्राइमर का इस्तेमाल करना चाहिए।

यदि दुल्हन की त्वचा डार्क है तो आप ग्रीन रंग के प्राइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं यदि दुल्हन की त्वचा गोरी है तो आप पिंक कलर के प्राइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं इससे चेहरे के दाग – धब्बे छुप जाते हैं और चेहरा साफ नजर आने लगता है।

3. ब्राइडली फांउडेशन

हमें दुल्हन के चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करने से पहले ऐसे फाउंडेशन का चुनाव करना चाहिए जो दुल्हन के चेहरे की स्किन से मिलता हुआ हो , इसके बाद हमें दुल्हन के चेहरे पर डॉट – डॉट करके फांउडेशन लगा देना है इसके बाद ब्यूटी ब्लैंड की मदद से हमें धीरे-धीरे दुल्हन के चेहरे पर फाउंडेशन को थपथपाना है।

और फिर पूरे चेहरे पर अप्लाई कर देना है ध्यान रखें फाउंडेशन को गर्दन तक अप्लाई करना है जिससे चेहरा गर्दन एक समान लगे , क्योंकि यह अक्सर दुल्हन का चेहरा ज्यादा हाईलाइट हो जाता है और गर्दन काली रह जाती है इसीलिए हमें फाउंडेशन को गर्दन तक लगाना चाहिए।

फाउंडेशन लगाने के लिए हमें ब्रश का इस्तेमाल नही चाहिए क्योंकि ब्रश से फाउंडेशन कही – कही पर रह जाता है और दुल्हन के चेहरे का पूरा लुक खराब कर देता है इसीलिए हमें फाउंडेशन ब्यूटी ब्लैंड से ही लगाना चाहिए।

4. दुल्हन के चेहरे पर कंसीलर लगाये

फाउंडेशन लगाने के बाद हमें चेहरे पर कंसीलर लगाना चाहिए इससे दुल्हन का चेहरा साफ नजर आने लगता है क्योंकि कंसीलर दुल्हन के चेहरे के दाग – धब्बे को छुपाता है।

यदि आपका कंसीलर का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो दुल्हन का चेहरा हाईलाइट नजर नहीं आता है इसीलिए हमें फाउंडेशन लगाने के बाद कंसीलर को लगाना चाहिए इससे दुल्हन का चेहरा ब्राइटली नजर आने लगता है।

कंसीलर और को हमेशा हमें स्किन से मैच करता हुआ ही लेना चाहिए जिससे दुल्हन का चेहरा सुंदर बन सके और वो सबसे सुंदर दिख सके।

5. फेस पाउडर लगाये

फाउंडेशन लगाने के बाद हमें बनाना पाउडर या फिर फेस पाउडर से दुल्हन के चेहरे को सेट करना चाहिए इससे फाउंडेशन दुल्हन के चेहरे पर अच्छी तरीके से सेट हो जाता है और दुल्हन का चेहरा साफ नजर आने लगता है।

यदि आप फाउंडेशन लगाने के बाद बनाना पाउडर या फिर फेस पाउडर से चेहरे को सेट नहीं करते हैं तो चेहरा का फाउंडेशन जल्दी हट जाता है पर फेस पाउडर लगाने के बाद फाउंडेशन लंबे समय तक टिका रहता है और दुल्हन अपनी शादी का फुल एंजॉयमेंट कर पाती है।

6. दुल्हन के चेहरे को ब्रोंजर से सेट करे

अब बारी आती है ब्रोंजर की , यदि दुल्हन का चेहरा ज्यादा भारी है तो आप ब्रोंजर की मदद से दुल्हन के चेहरे को पतला दिखा सकते हैं साथ ही उसकी नाक को भी पतला बना सकते हैं।

इससे दुल्हन का चेहरा और सुंदर लगने लगता है आपको ब्रोंजर का रंग स्किन की रंग से 2 शेड डार्क लेना चाहिए इससे दुल्हन का चेहरा सुंदर लगने लगता है।

वैसे भी दुल्हन चाहती है कि वह अपने शादी वाले दिन सबसे सुंदर दिखे इसलिए वह अपने मेकअप में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है।

7. दुल्हन की आंखों को सजायें

दुल्हन की आंखों पर हमें डार्क कलर के आईशेड करना चाहिए क्योंकि इससे दुल्हन की आंखें खूबसूरत लगती हैं आप दुल्हन के लहंगे से मैच करते हुए आईशेड भी उसकी आंखों पर लगा सकते हैं।

आप चाहे तो दो कलर के आईशेड भी दुल्हन की आंखों पर इस्तेमाल कर सकते हैं इससे दुल्हन की आंखें और सुंदर लगने लगती है।

यदि दुल्हन की पलकें पतली और छोटी है तो आप नकली पलकों की मदद से उसकी पलकों को बड़ा और लंबा कर सकते हैं और मस्कारा और घना बना सकते हैं।

इसके बाद आप दुल्हन की आंखों पर काजल लगाएं आप चाहे तो व्हाइट काजल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं इससे दुल्हन की आंखें और सुंदर दिखने लगती हैं।

8. होठों पर लिपस्टिक लगाये

अब हमें दुल्हन के होठों पर लिपस्टिक लगानी चाहिए लिपस्टिक का रंग हमेशा डार्क होना चाहिए या फिर आप लहंगे से मैच करती हुई लिपस्टिक भी लगा सकते हैं लिपस्टिक लगाने से पहले हमें होठों पर लिपबाम लगाना चाहिए।

इसके बाद आप लिपलाइनर का इस्तेमाल करे और लिप लाइनर लिपस्टिक से मैच करता हुआ होना चाहिए यदि आप डार्क लिपलाइनर का यूज करती है तो वह दुल्हन के लुक को खराब कर देता है।

लिपस्टिक लगाने के बाद हमें उस पर लिप ग्लॉस लगाना चाहिए क्योंकि इससे होंठों पर शाइनिंग आती है और दुल्हन को एक अच्छा ब्राइडल लुक मिल जाता है।

9. बालों को तैयार करें

चेहरे का मेकअप हो जाने के बाद हमें दुल्हन के बालों को बनाना चाहिए इसके लिए आप दुल्हन के चेहरे पर जो जूड़ा अच्छा लगे उसे बना सकते हैं क्योंकि जूड़ा दुल्हन के ऊपर ज्यादा अच्छा लगता है इसे दुल्हन का मेकअप पूरी तरीके से कंप्लीट हो जाता है।

इनको भी जरुर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो सहेलियों ये था दुल्हन का मेकअप कैसे करें, हम उम्मीद करते है की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको ब्राइडल मेकअप करने का सही तरीका पता चल गया होगा।

अगर पोस्ट अच्छी लगी तो इसको शेयर जरुर करे और हमारी साईट पर दुसरे ब्यूटी टिप्स से रिलेटेड पोस्ट को भी जरुर पढ़ें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *