भगवान हमें दुख क्यों देते हैं?(असली कारण जाने)

भगवान को आजकल की दुनिया में हर कोई मानता है आज की दुनिया में कोई भी ऐसा इंसान नहीं है जो उनको मानता ना हो पर फिर भी बहुत से लोगों के मुंह से हम लोगों ने यह सुना होगा , कि भगवान हमें दुख देते हैं वह हमें तकलीफ देते हैं।

पर क्या यह सच है भगवान हमें दुख क्यों देगें वह आखिर ऐसा क्यों करेगें जबकि भगवान तो सभी को खुशियां बांटते हैं अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं फिर वह अपने भक्तों को दुखी क्यों करते हैं या तो आप कुछ ऐसे कर्म करते हैं जिसकी वजह से भगवान आप से गुस्सा हो जाते हैं।

और गुस्सा होकर वह आपको दंड देने के लिए आपको दुख देते हैं पर फिर भी आखिर ऐसा क्या होता है जिस वजह से भगवान हमें दुख देते हैं क्या यह सही बात है कि भगवान हमें दुख देते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि भगवान हमें दुख क्यों देते हैं।

आखिर भगवान इंसानों को क्यों दुख देते है?

bhagwan hame dukh kyu deta hai

यदि बात की जाएं कि भगवान हमें दुख क्यों देते हैं तो इसके बहुत सारे कारण होते हैं जिसकी वजह से भगवान हमें दुख देते हैं तो आज हम आपको उन कारणों के बारें में बताएंगे जो आप गलतियां करते हैं जिनकी वजह से भगवान आपको दुख देते हैं।

1. दूसरों के साथ बुरा व्यवहार

यदि आप दूसरों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं तो इस वजह से भगवान भी आपको दंड के रूप में दुख देते हैं क्योंकि भगवान यह कभी भी नहीं चाहेंगे कि आप दूसरों के साथ बुरा व्यवहार करें , उन्होंने हमेशा ही हम लोगों को एक – दूसरे से प्यार करना सिखाया है।

पर आजकल की दुनिया में लोग अपने स्वार्थ की वजह से दूसरों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं या फिर यदि वह दूसरों को हानि पहुंचाना चाहते हैं तो इस वजह से भी वह उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं जबकि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए , क्योंकि यदि आप ऐसा करते हैं।

तो भगवान आपको भी दुख देता है वैसे भी गीता में लिखा हुआ है कि हमें कभी भी दूसरों के साथ बुरा व्यवहार नहीं करना चाहिए , बल्कि सबको एक समान समझना चाहिए और सभी से प्यार करना चाहिए क्योंकि जब आप किसी से प्यार करेंगे तभी आपको कोई प्यार करेगा।

2. औरतों पर अत्याचार

आज की दुनिया में औरतों पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है लोग आजकल औरतों पर बहुत ज्यादा अत्याचार करते हैं साथ ही उनके साथ अपराध के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं इस वजह से भी भगवान मनुष्य को दुख देता है क्योंकि वह कभी भी नहीं चाहेगा।

कि उसकी बनाई हुई सबसे कीमती चीज को कोई हानि पहुंचाए , भगवान ने स्त्री को इसलिए बनाया था कि स्त्री दुनिया को आगे बढ़ाने में पुरुष की मदद करें पर जब पुरुष ही स्त्री पर अत्याचार करता है तो उसके बदले में भगवान उस व्यक्ति पर अपना क्रोध निकालने के लिए उसे बहुत ज्यादा दुख देते हैं।

इसीलिए हमें औरतों पर कभी भी अत्याचार नहीं करना चाहिए और उन्हें अपनी मां – बहनों की तरह ही समझना चाहिए , यदि आप उन्हें सम्मान देगें तभी वह भी आपका आदर करेंगी , इसीलिए आपको कभी भी औरतों का अपमान नहीं करना चाहिए।

क्योंकि औरतों को घर की लक्ष्मी भी कहा जाता है और कहते हैं यदि आप औरतों पर अत्याचार करते हैं तो लक्ष्मी आपसे रूठकर आपके घर से चली जाती है इसीलिए आपको हमेशा औरतों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।

3. माता – पिता को दुख देना

यदि आप अपने माता – पिता को दुख पहुंचाते हैं और उनकी सेवा नहीं करते हैं साथ ही आप उनके साथ बुरा व्यवहार करते हैं तो इस वजह से भी भगवान आपको दुख देते है क्योंकि माता-पिता को भगवान का ही दर्जा दिया जाता है।

जब भगवान ने धरती पर अवतार लिए थे तो उन्होंने ने कभी भी अपने माता-पिता के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया था , आप श्रीराम को ही ले लीजिए श्रीराम ने तो अपने पिता की आज्ञा पर 14 वर्ष का वनवास स्वीकार कर लिया था।

तो यदि आप आज की दुनिया में माता-पिता के साथ बुरा व्यवहार करेंगे तो इसके बदले में भगवान आपको दुख ही पहुंचेंगे , क्योंकि उनका कहना होता है कि यदि माता – पिता ना होते तो आज तुम भी इस संसार में ना होते हैं।

इसीलिए आपको अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए और उन्हें पूरा सम्मान देना चाहिए , यदि आप अपने माता-पिता को खुश रखते हैं तो इससे आप पर ईश्वर भी खुश रहते हैं इसीलिए आपको अपने माता – पिता को हमेशा खुश रखना चाहिए।

4. प्रकृति का विनाश

अगर हम बात करें , कि यदि कोई आप की बनाई हुई चीज को हानि पहुंचाता है तो आपको कैसा लगता है आपको बहुत ही बुरा लगता है और आप उस व्यक्ति को सबक सिखाना चाहेंगे , जिसने आपकी बनाई हुई चीज को हानि पहुंचाई है।

इसी प्रकार जब आप भगवान की बनाई हुई प्रकृति को नुकसान पहुंचाते हैं तो भगवान भी आपको सबक सिखाने के लिए आपको दुख देता है जिससे आपको सबक मिल सकें और आप आगे से कभी भी किसी को नुकसान ना पहुंचायें , क्योंकि भगवान ने सृष्टि की रचना बहुत ही प्यार से की है।

और जब आप उनकी बनाई हुई प्रकृति को नष्ट करने की सोचते हैं तो इससे भगवान आप पर क्रोधित होते हैं और उसी क्रोध को निकालने के लिए वह आपको दुख पहुंचाते हैं जिससे आपको समझ में आ सकें कि यह प्रकृति आपके लिए कितनी लाभदायक है यदि यह प्रकृति ना हो तो आपका जीवन भी इस पृथ्वी पर ना हो।

इसलिए हमें हमेशा प्रकृति की साफ – सफाई करनी चाहिए और उसे हानि नहीं पहुंचानी चाहिए , क्योंकि यदि आप दुख से बचना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि भगवान आपको कोई भी दुख ना दें , तो आप उनकी बनाई हुई प्रकृति को भी दुख ना पहुंचाएं तभी आप उनके क्रोध से बच पाएंगे।

5. पेड़ – पौधों का खनन

यदि हम पेड़ – पौधों की बात करें तो आप कहेंगे कि पेड़ – पौधों और भगवान का क्या कनेक्शन है तो आपको बता दें , भगवान प्रकृति से बहुत प्यार करते हैं और यदि आप पेड़ – पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं और उन्हें काटते हैं तो इससे भी भगवान आप पर बहुत ज्यादा क्रोधित हो जाते हैं।

और इसीलिए वह आपको दुख देते हैं क्योंकि यदि इस पृथ्वी पर पेड़ – पौधे ना हो , तो आप यहां पर सांस भी नहीं ले पाएंगे इसीलिए आपको पेड़ – पौधों को कभी भी हानि नहीं पहुंचानी चाहिए और जहां तक हो सकें आपको ज्यादा से ज्यादा इस पृथ्वी पर पेड़ – पौधे लगाने चाहिए।

यदि आप यहां पर पेड़ – पौधे लगाएंगे तो इससे हमारी पृथ्वी हरी-भरी बनी रहेगी और आप पर भी भगवान हमेशा खुश रहेंगे और आप उनके क्रोध से बच जाएंगे पर यदि आप पेड़ – पौधों का खनन करते हैं।

तो इससे भगवान को गुस्सा आ जाता है और वह भी आपको भी दुख पहुंचाते हैं क्योंकि पेड़ – पौधों में भी जान होती है और जब आप किसी की जान लेते हैं तो इसी पाप की वजह से आपको भी दुख झेलना पड़ता है।

6. नदियों और तालाबों को दूषित करना

आपको पता होना चाहिए कि जल हमारे जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण होता है यदि इस पृथ्वी पर पानी खत्म हो जाए , तो हम लोग ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह सकते हैं पर आजकल इंसान नदियों और तालाबों को दूषित करने में लगा हुआ है।

वह उनमें कूड़ा – करकट से लेकर गंदगी डालता है जिस वजह से पानी धीरे-धीरे दूषित होता जा रहा है और यही कारण है कि भगवान भी इससे काफी ज्यादा दुखी होते हैं और इसीलिए वह इंसानों को दुख पहुंचाते हैं।

क्योंकि वह कभी भी नहीं चाहेंगे कि आप उनकी बनाई हुई किसी भी चीज को नुकसान पहुंचा है इसीलिए वह आपको भी दुख पहुंचाते है जिससे आपको सबक मिल सकें और आप फिर से कोई गलत काम ना करें।

7. पशु – पक्षियों को हानि पहुंचाना

आज के समय में इंसान पशु – पक्षियों को भी हानि पहुंचाता है आजकल हमने देखा है कि मनुष्य मांसाहारी होता जा रहा है और इस वजह से वह पशु – पक्षियों को मारकर उनका मांस बेचता है।

आज का इसांन अपनी इंसानियत भूलता जा रहा है और इसीलिए इंसान यह सब करता है पर भगवान को इससे काफी ज्यादा दुख होता है और इसीलिए वह आपको भी दुख पहुंचाते हैं आप को यह बात समझनी चाहिए।

कि भगवान ने पृथ्वी पर जिस भी चीज को बनाया है वह उनकी प्रिय है और आपको उसे हानि नहीं पहुंचानी चाहिए पर इंसान अपने स्वार्थ में यह बात भूल जाता है और वह पशु – पक्षियों को बड़े ही बुरी तरीके से मारता है जिस वजह से उसे भी दुख झेलना पड़ता है।

8. भगवान में आस्था ना रखना

आज के समय में बहुत सारे लोग ऐसे हो गए हैं जो भगवान में आस्था नहीं रखते हैं या यूं कह लीजिए कि आज दुनिया में बहुत से लोग नास्तिक भी है जो भगवान को मानते नहीं है इस वजह से भी भगवान उन लोगों को दुख पहुंचाते हैं।

क्योंकि वह नास्तिक होने के साथ दूसरों को भी दुख देते हैं साथ ही अपने घमंड में चूर रहते हैं उनका मानना होता है कि उनसे बड़ा इस दुनिया में कोई भी नहीं है और इस वजह से वह हमेशा दुखी रहते हैं क्योंकि जो भगवान को नहीं मानता है।

भगवान भी उसकी मदद नहीं करते हैं और वह हमेशा गरीबी और भुखमरी में जूझता रहता हैं साथ ही उन लोगों को बहुत सारे दुखों का भी सामना करना पड़ता है इसीलिए आपको भगवान में आस्था रखनी चाहिए।

क्योंकि इस पृथ्वी को भगवान ने ही बनाया है यदि भगवान ना होते तो आप भी इस पृथ्वी पर ना होते , इसीलिए आपको ज्यादा घमंड करना चाहिए और भगवान में आस्था रखनी चाहिए और उनका पूजना चाहिए।

ऐसा क्या करें जिससे भगवान आपको दुख ना दे?

bhagwan dukh de to kya kare

अगर हम बात करें , कि हमें ऐसा क्या करना चाहिए जिससे भगवान हमें दुख ना पहुंचाएं और हम पर हमेशा प्रसन्न रहें तो ऐसे बहुत सारे तरीके हैं जिनसे आप भगवान को खुश कर सकते हैं और साथ ही उनके क्रोध से भी बच सकते है।

तो आज हम आपको बताएंगे कि आप ऐसा क्या कर सकते हैं जिससे आपको भगवान दुख नहीं पहुंचाएंगे और आप पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहेगी जिससे आपका जीवन हमेशा सुखमय में बीतेगा।

1. आपको अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए साथ ही दूसरों के साथ आपको अच्छा व्यवहार करना चाहिए , क्योंकि हमारे लिए हमारे माता-पिता ही भगवान होते हैं यदि आप अपने माता – पिता को हमेशा खुश रखते हैं तो इससे आपसे भी भगवान हमेशा खुश रहते हैं।

2. आपको ज्यादा से ज्यादा पेड़ – पौधे लगाने चाहिए और पशु – पक्षियों की सेवा करनी चाहिए , क्योंकि इससे आप पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है और यदि आप ज्यादा से ज्यादा पेड़ – पौधे लगाते हैं तो यह आपके शरीर के लिए भी लाभदायक होते है क्योंकि इससे हमें शुद्ध वायु मिलती रहती है।

3. आपको कभी भी स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए , क्योंकि स्त्री लक्ष्मी मां का रुप होती है इसीलिए आपको अपनी मां , अपनी बहन और अपनी पत्नी का सम्मान करना चाहिए जिससे आप पर हमेशा लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है और आप पर भगवान की भी कृपा रहती है।

4. आपको कभी भी प्रकृति को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए बल्कि हमेशा प्रकृति को साफ – सुथरा रखना चाहिए , साथ ही हमें पानी को भी हमेशा साफ रहना चाहिए क्योंकि यदि इस दुनिया में पानी नहीं होगा तो आप जीवित भी नहीं रह पाएंगे , इसीलिए आपको पानी को भी अच्छी तरीके से साफ रखना चाहिए।

5. अगर आप चाहते हैं कि भगवान आपको कभी भी दुख नहीं पहुंचाया और आप पर हमेशा मेहरबान बने रहे तो आपको हमेशा दूसरों की मदद करनी चाहिए और गरीबों को दान – पुण्य देना चाहिए जिससे आप पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है और इससे आप पर हमेशा भगवान मेहरबान रहते हैं।

6. आपको हमेशा सभी से अच्छा व्यवहार करना चाहिए और कभी भी अपने अंदर घमंड नहीं लाना चाहिए , क्योंकि घमंडी इंसान भगवान को भी पसंद नहीं होता है आपको हमेशा सबके साथ नरमी से पेश आना चाहिए और सदैव दूसरों के बारे में अच्छा सोचना चाहिए इससे आप पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहती है।

7. आपको हमेशा भगवान की पूजा करनी चाहिए , साथ ही आपको भगवान में आस्था रखनी चाहिए , क्योंकि यदि आप भगवान में आस्था रखते हैं तो इससे भगवान आपको कभी भी दुख नहीं पहुंचाते है ना ही वह आपके साथ कुछ बुरा होने देते है।

इनको भी जरुर पढ़े:

निष्कर्ष:

तो मित्रों ये था भगवान हमको दुख क्यों देते है, हम उम्मीद करते है की इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आपको पता चल गया होगा की कैसे आप जीवन में आने वाले दुःख तकलीफ और परेशानी से छुटकारा पा सकते है.

अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो प्लीज इसको शेयर जरुर करें और आपका इस विषय में क्या राइ है उसको भी हमारे साथ कमेंट में जरुर शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *