भगवान हमें दिखाई क्यों नहीं देते हैं (असली कारण)

आज के समय में यदि हम यह कहें कि भगवान हमें दिखाई क्यों नहीं देते हैं तो यह तो पागलों वाली बात हो गई ,क्योंकि भगवान किसी को भी दिखाई नहीं देते हैं कहते हैं भगवान त्रेतायुग , द्वापर युग और सतयुग में आए थे और यह कलयुग चल रहा है जिसमें भगवान कलिक के रूप में अवतार लेंगे।

पर वह भी कलयुग के अंत में , इस वजह से भगवान किसी को भी दिखाई नहीं देते हैं कहते हैं जब – जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तब-तब भगवान उसे कम करने के लिए अवतार लेते हैं पर उससे पहले वह अदृश्य होकर अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।

वह अपने भक्तों पर कभी भी मुसीबत नहीं आने देते हैं वह किसी न किसी रूप में अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए आ जाते हैं और यदि आप सच्चे मन से देखोगे , तो भगवान आपको हर जगह मिल जाएंगे आप उन्हें मंदिर में पेड़ – पौधों में और पशु -पक्षियों में भी देख सकते हैं।

बस आपकी देखने की निगाह में उनके प्रति भक्ति होनी चाहिए , क्योंकि बहुत से लोग नाम की भक्ति करते हैं पर उनके अंदर ढकोसला होता है जिस वजह से वह कभी भी भगवान को पा नहीं पाते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि भगवान हमें दिखाई क्यों नहीं देते हैं।

भगवान को कैसें देख सकते है?

bhagwan na dikhne ke karan

यदि हम बात करें कि हम भगवान को कैसे देख सकते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होती है बस आपको अपना मन पवित्र करना होता है और कुछ अच्छे कर्म करने पड़ते हैं जिनसे आप भगवान को आसानी से कहीं भी देख सकते हैं।

1. अगर आप भगवान को देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सभी बुरे कर्मों को छोड़ देना चाहिए साथ ही सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए तभी आप भगवान को देख पाएंगे।

2. भगवान को देखने के लिए आपको हमेशा दूसरों के साथ खासतौर पर स्त्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए क्योंकि कहते हैं माता-पिता की सेवा से बड़ा कुछ भी नहीं होता है और यदि आप अपने माता-पिता को खुश रखते हैं तो भगवान भी हमेशा खुश रहते हैं।

3. आपको दुनिया में हर किसी से प्रेम करना चाहिए ,चाहे वह पशु – पक्षी हो फिर या फिर कोई इंसान हमें कभी भी किसी को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए और सभी का ध्यान रखना चाहिए तभी आप भगवान को देख सकते हैं क्योंकि भगवान हर किसी में अंश के रूप में मौजूद होता है।

4. आपको अपने विचार धार्मिक करने चाहिए , साथ ही पूजा-पाठ और अच्छे कर्म करने चाहिए आपको दान पुण्य के साथ दूसरों की सेवा भी करनी चाहिए तभी आप भगवान को देख पाएंगे , क्योंकि भगवान हमेशा उन्ही को दिखाई देते हैं जो हमेशा अच्छे कर्म और दूसरों की सेवा करते है।

5. यदि आप भगवान को देखना चाहते हैं तो आपको अपने मन को पवित्र करना चाहिए साथ ही अपने घर को भी साफ – सुथरा रखना चाहिए , आपको कहीं भी गंदगी नहीं फैलानी चाहिए , क्योंकि जहां गंदगी रहती है वहां भगवान कभी भी वास नहीं करते हैं इसीलिए आपको हर जगह को साफ रखना चाहिए , क्योंकि प्रकृति को भगवान ने ही बनाया है और यह प्रकृति उन्हीं का अंश है।

6. भगवान को देखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप हमेशा उन्हीं में मगन रहें , यदि आप हमेशा भगवान को ही याद करेंगे तो भगवान आपको एक ना एक दिन दर्शन जरूर देगें , क्योंकि भगवान अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरी करते हैं और वह उन्हें कभी भी उदास नहीं होने देते हैं।

भगवान हमें दिखते क्यों नहीं है?

bhagwan dikhai kyon nahin dete

अगर हम बात करेंगे कि भगवान हमें दिखाई क्यों नहीं देते हैं तो इसके बहुत सारे कारण होते हैं जिस वजह से भगवान अब हमें पृथ्वी पर नजर नहीं आते हैं वह हमें कहीं भी दिखाई नहीं देते हैं बहुत ही कम ऐसे लोग हैं।

जिन्होंने भगवान को देखा है वैसे आज के समय में किसी ने भी भगवान को उनके असली रूप में नहीं देखा है सिर्फ उन्हें फोटो में , किताबों में और वीडियो में देखा है तो आज हम आपको इसके पीछे के कारण बताएंगे जिनकी वजह से भगवान हमें दिखाई नहीं देते हैं।

1. मनुष्यों का विश्वास डगमगाना

यदि हम बात करें कि हम इंसानों को भगवान दिखाई क्यों नहीं देते हैं तो इसका सबसे बड़ा कारण है मनुष्य का विश्वास , आजकल बहुत – से मनुष्य को भगवान पर विश्वास ही नहीं रहा है उनका तो यह कहना होता है कि भगवान है ही नहीं।

आजकल सभी ने साइंस को ही अपना भगवान मान लिया है और इस वजह से लोग अपने अंदर भगवान को देख नहीं पाते हैं क्योंकि भगवान को आप अपनी इन आंखों से नहीं देख पाएंगे , भगवान को देखने के लिए आपको अपने मन की आंखों का दरवाजा खोलना पड़ेगा।

पर आजकल का मनुष्य तो भगवान की जगह साइंस और विज्ञान को मानता है साथ ही वह भगवान के प्रति बहुत सारे सवाल भी उठाता है पर कहते हैं जब कोई इंसान भगवान पर सवाल खड़ा करता है तो भगवान उसे जवाब नहीं देते हैं बल्कि उसे खुद ब खुद जवाब मिल जाता है।

जिससे जब उसकी आंखें खुलती है तो बहुत देर हो जाती है और यही वजह है कि भगवान आज के समय में हम सभी के बीच में मौजूद होकर भी हम सभी को दिखाई नहीं देते हैं वह सिर्फ उन्हीं लोगों को महसूस होते हैं जो लोग उन्हें पूरे मन से पूजते हैं और मानते हैं जो उनपर विश्वास करते हैं।

2. नारी के प्रति अत्याचार

कहते हैं जब कोई मनुष्य किसी नारी पर अत्याचार करता है तो भगवान उसे कभी भी दर्शन नहीं देते हैं भगवान सिर्फ उन्हीं लोगों को दर्शन देते हैं जो सभी से प्रेम करते हैं खासतौर पर जो अपनी मां – बहनों से प्रेम करते हैं और दूसरी नारियों को भी अपनी मां ही समझते हैं।

पर आज के समय में आपने देखा ही होगा कि किस तरह स्त्रियों पर अत्याचार किया जाता है तो ऐसे समाज में भगवान आपको कैसे मिल जाएंगे , आप उन्हें कैसे देख सकते हैं यह तो आपको खुद ही समझना चाहिए ,भगवान कभी भी ऐसे जगह पर वास नहीं करते हैं जहां पर औरतों का अपमान होता है।

3. पाप का बढ़ना

आज के समय में पृथ्वी पर इतना ज्यादा पाप बढ़ गया है कि यहां पर आपको एक भी मनुष्य ऐसा नहीं मिलेगा जिसने कोई भी पाप ना किया हो और इसी वजह से आज के समय में हम लोगों को भगवान दिखाई नहीं देते हैं कहते हैं सतयुग और त्रेतायुग में सभी लोग बड़े ही दयालु हुआ करते थे।

वह हमेशा दूसरों की मदद करते थे और कभी भी किसी पर भी अत्याचार नहीं करते थे , ना ही किसी को हानि पहुंचाते थे पर आज के समय में मनुष्य अपने स्वार्थ की वजह से पेड़-पौधों , पशु-पक्षियों यहां तक कि पानी तक को बर्बाद कर रहा है तो आपको इस समाज में कैसे भगवान दिख जाएंगे।

आप सोच भी कैसे सकते हैं कि भगवान हमें मिल जाएंगे जब – जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है तब – तब भगवान उसे खत्म करने के लिए अवतार लेते हैं पर वह आपको लिखते नहीं है क्योंकि आपने कोई भी ऐसा कर्म नहीं किया होता है जिस वजह से वह आपको दिख जाएं।

इसी वजह से आपको अच्छे काम करने चाहिए , जिससे आप भगवान को महसूस कर सकें वैसे आज के समय में तो किसी को भी भगवान नहीं मिलने वाले , क्योंकि कोई भी आज के समय में अच्छा काम नहीं करता है बस सभी अपने स्वार्थ में लगे रहते है।

4. ग्रन्थों के अनुसार

यदि हम ग्रंथों की बात करें , तो ग्रंथों में भी यही लिखा हुआ है कि जो मनुष्य पाप करता है और जो स्त्री का अपमान करता है उसे कभी भी भगवान दर्शन नहीं देते हैं भगवान उन लोगों को कभी भी दिखाई नहीं देते हैं जो अपने स्वार्थ में हमेशा रहता है।

भगवान सिर्फ उन्हीं को दर्शन देते हैं जो लोग दूसरे लोगों की मदद करते है उनके बारे में सोचते है पर आज के समय में तो ऐसा कोई भी मनुष्य नहीं है जो बिना स्वार्थ के किसी की मदद कर दें , तो हमें कैसे भगवान दिख जाएंगे , ग्रंथों में तो यहां तक लिखा हुआ है।

कि हमें कभी भी भगवान पर शंका नहीं करनी चाहिए , क्योंकि यदि आप भगवान पर शंका करते हैं तो अपने अस्तित्व पर भी शंका करते हैं क्योंकि भगवान के होने का सबसे बड़ा प्रमाण तो यही है कि आप इस पृथ्वी पर जिंदा है।

यदि भगवान ना होते , तो आप भी यहां पर ना होते इसीलिए आपको हमेशा भगवान को अपने हृदय में बसाना चाहिए साथ ही उन्हें देखने के लिए आपको अपने हृदय के नेत्रों को हमेशा खुला रखना चाहिए , तभी आप उन्हें कहीं भी देख सकते हैं बस इसके लिए आपका मन पवित्र होना चाहिए।

5. प्रकृति का नुकसान

यदि हम बात करें कि भगवान हमें दिखाई क्यों नहीं देते हैं तो इसकी सबसे बड़ी वजह तो यह है कि हमने उनकी बनाई हुई , प्रकृति को बुरी तरीके से खराब कर दिया है या यूं कहें कि उसे पूरी तरीके से बिगाड़ कर रख दिया है।

आपको पता होना चाहिए , प्रकृति को स्वयं भगवान शिव और पार्वती ने बनाया था और आपने उन्हीं की बनाई हुई प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ने की कोशिश की है आप हमेशा पेड़ – पौधों और पशु – पक्षियों को हानि पहुंचाते हैं साथ ही पानी को भी दूषित करते हैं।

जबकि आपको हमेशा प्रकृति को साफ – सुथरा रखना चाहिए , यदि यह प्रकृति ना हो तो हमारा पृथ्वी पर जीवन भी मुश्किल हो जायें पर मनुष्य तो अपने स्वार्थ में इतना अंधा हो गया है कि उसे तो कुछ दिखता ही नहीं है और इसी वजह से भगवान भी इंसानों को दिखता नहीं है।

इनको भी अवश्य पढ़े:

निष्कर्ष:

तो मित्रों ये थी असली वजह जिसके कारण हमको भगवान दिखाई नहीं देते है, अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी तो प्लीज इसको शेयर जरुर करें ताकि अधिक से अधिक लोगो को इसकी जानकारी मिल पाए.

इस पोस्ट में हमने बताया की किन कारण और वजह से हमको कभी भी भगवान के शाक्षात दर्शन नहीं हो पाते है. आपका इस टॉपिक पर क्या विचार है  उसको हमारे साथ कमेंट में जरुर शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *